Mahaveer Singh Phogat on Vinesh Phogat: पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त…ये लाइन तो आपने कई बार सुनी होगी। विनेश फोगाट के केस में भी कुछ ऐसा ही है। वजन बढ़ने के कारण विनेश पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई हैं। मगर उम्मीद की किरण अभी भी बाकी है। महावीर सिंह फोगाट ने विनेश के डिस्क्वालिफिकेशन पर बड़ा बयान दिया है।
दिल टूट गया
महावीर सिंह फोगाट ने कहा कि सारे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। आज हमारे पास गोल्ड मेडल आने वाला था। आज खुशी का दिन था। सुबह से तैयारियां चल रही थीं। मगर सुबह 9-10 बजे के आसपास ये खबर मिली तो दिल टूट गया। कुछ बोलने के लिए नहीं बचा था।
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट ने बिना सोए रातभर बहाया पसीना, बेहोश हुईं…हुआ ऐसा हाल, तस्वीरें तोड़ देंगी दिल
4 साल दूर नहीं
ओलंपिक के रूल्स पर बात करते हुए महावीर सिंह फोगाट ने कहा कि आमतौर पर अगर 100-50 ग्राम वजन ज्यादा भी हो तो रेसलर्स को लड़ा देते हैं। देशवासियों से मेरी यही गुजारिश है कि कोई भी निराश ना हो। एक दिन विनेश जरूर गोल्ड मेडल जीतेगी। 2028 के ओलंपिक के लिए मैं संगीता और विनेश दोनों की तैयार कर रहा हूं। 4 साल कोई बड़ी बात नहीं होती। 4 साल बाद फिर से ओलंपिक होगा। उसके लिए मैं दोबारा तैयारी कराऊंगा।
कैसे बाहर हुईं विनेश फोगाट?
बीते दिन महिलाओं की 50 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने वाली विनेश का आज फाइनल मुकाबला था। ओलंपिक रेसलिंग के फाइनल में पहुंचने वाली विनेश देश की पहली महिला पहलवान बनी थीं। विनेश गोल्ड मेडल से कुछ ही घंटे की दूरी पर थीं कि 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें ओलंपिक से बाहर कर दिया गया। खबरों की मानें तो इस फैसले से विनेश को गहरा सदमा लगा है और डिहाइड्रेशन के कारण वो बेहोश हो गईं।
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट का वजन कैसे बढ़ा? कोच और सपोर्ट स्टाफ कहां था? क्यों नहीं रखा वेट का ध्यान
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
1 hr agoक्या भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिक को हो सकती है मौत की सजा?
3 hrs ago'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
6 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
7 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
9 hrs ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
10 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'गोय राखों यात्रा' शुरू
11 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
20 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
20 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines