राज्यसभा और महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी चुनाव की वजह से विपक्षी खेमे में हलचल तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महा विकास अघाड़ी (शिवसेना (UBT), एनसीपी (SP) और कांग्रेस) के बीच खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं.
केवल एक सीट की संभावना
महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटें खाली होने वाली हैं. इन सीटों में से दो कांग्रेस के पास हैं, एक शिवसेना (UBT) के पास और एक शरद पवार के पास है. लेकिन इस बार 2024 के महाराष्ट्र चुनाव में NDA की शानदार जीत की वजह से इन सात में से छह सीटें उसके खाते में जाने की संभावना है. ऐसे में विपक्ष के लिए केवल एक सीट बचती है.
यह भी पढ़ें : 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव, इन 5 सहयोगियों ने बढ़ाई BJP की टेंशन, बिहार से महाराष्ट्र तक फंसा पेंच!
इन सात सीटों में से प्रत्येक को जीतने के लिए 36 मतों की जरूरत है. इसलिए, महा विकास अघाड़ी के सहयोगी आराम से एक सीट जीत सकते हैं.
दिल्ली आएंगे उद्धव
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक,शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे कांग्रेस आलाकमान के साथ चर्चा करने के लिए दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी (SP) शुरुआती बातचीत का हिस्सा नहीं रही है, जिससे विपक्षी खेमे के भीतर समीकरणों को लेकर अटकलें शुरू हो गईं.
यह भी पढ़ें : मार्च में 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव; जानिए- कौन कर सकता है इसमें वोटिंग, कैसे तय होती है जीत? जानिए पूरा फॉर्मूला
किस-किसका कार्यकाल खत्म
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होने हैं. इस साल महाराष्ट्र से जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा होने है, उनमें एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (UBT) की प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस की डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान और रजनी अशोकराव पाटिल शामिल हैं. तीन सांसद भाजपा के हैं, जिनमें डॉ. भागवत किशनराव कराड, धैर्यशील और NDA सहयोगी रामदास अठावले शामिल हैं.
क्या कह रही पार्टियां?
शिवसेना (UBT) के संजय राउत ने कहा है कि सहयोगी दल सलाह मशवरा करके इस मुद्दे पर फैसला करेंगे. इससे पहले, उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा था कि विधानसभा में विधायकों संख्या के आधार पर शिवसेना (UBT) को राज्यसभा सीट मिलनी चाहिए. कांग्रेस ने बाद में कहा कि उसे राज्यसभा या विधान परिषद की एक सीट मिलनी चाहिए. हालांकि, राउत ने गठबंधन में दरार की खबरों को खारिज किया.
यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, भरी जाएंगी 10 राज्यों की खाली पड़ी 37 सीटें, जानें किस-किस की होगी विदाई?
विधान परिषद चुनाव पर भी हलचल
महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों के अलावा, विधान परिषद की नौ सीटें भी खाली होने वाली हैं. इनमें से एक सीट शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के पास है. इन नौ सीटों में से हर सीट को जीतने के लिए 29 वोटों की जरूरत होगी. अपने कुल 46 विधायकों के साथ, महा विकास अघाड़ी के सहयोगी आराम से एक सीट जीत सकते हैं.
288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना (UBT) के 20, कांग्रेस के 16 और एनसीपी (SP) के 10 विधायक हैं.
संबंधित खबरें
कितनी तैयार है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते ट्रैक?
13 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
36 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
3 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: भोपाल में परिवार के 4 सदस्यों का गला रेतकर आरोपी ने किया सुसाइड
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines