Eknath Shinde on Sharad Pawar: नई दिल्ली में अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में एकनाथ शिंदे को ‘महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शिंदे को विरोधी दल के नेता शरद पवार के हाथों मिला। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने शरद पवार की तारीफ की।
पवार साहब मुझे कभी गुगली नहीं देंगे: शिंदे
अपने भाषण में शिंदे ने कहा कि शरद पवार द्वारा फेंकी गई गुगली किसी को समझ में नहीं आती, यहां तक कि वे लोग भी नहीं समझ पाते जो किनारे पर बैठे हैं और वे भी नहीं जिन्होंने उन्हें किनारे पर बैठाया है। शिंदे ने कहा लेकिन, मुझे विश्वास है कि पवार साहब मुझे कभी गुगली नहीं देंगे।
शिंदे ने की शरद पवार की तारीफ
उन्होंने शरद पवार की तारीफ करते हुए कहा कि राजनीति में रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं, यह पवार साहब से सीखना चाहिए। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को वरिष्ठ नेता शरद पवार ने ‘महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया। यह पुरस्कार पुणे स्थित सरहद संस्था द्वारा दिया गया। एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्हें महादजी शिंदे पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस बार मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद हैं और पुरस्कार देने वाले व्यक्ति क्रिकेटर सदाशिव शिंदे के दामाद शरद पवार हैं।
‘मेरा बहुत ही प्यार भरा और आत्मीय रिश्ता’
एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, “शरद पवार के ससुर सदाशिव शिंदे क्रिकेट में गुगली फेंकते थे। पवार साहब ने राजनीति में जो गुगली फेंकी, उसे कई लोग नहीं समझ पाते। कई बार तो किनारे बैठे लोग भी नही समझ पाते हैं। मैं आपको अपने बारे में कुछ अलग बताता हूं। पवार साहब के साथ मेरा बहुत ही प्यार भरा और आत्मीय रिश्ता है। इसलिए उन्होंने कभी मुझ पर गुगली नहीं फेंकी और मुझे पूरा विश्वास है कि वे मुझपर गुगली फेंकेंगे भी नहीं।
एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैंने राजनीति में कभी भी स्तर से बाहर जाकर आलोचना नहीं की। मुझ पर कई आरोप लगाए गए, लेकिन मैंने उनका जवाब काम से दिया। मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मेरे पास समय कम है। इसलिए मैंने बहुत ज्यादा काम किया। मैंने विकास और कल्याण कार्यों की झड़ी लगा दी। इसके साक्षी शरद पवार जी भी हैं।”
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
42 mins agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
2 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
3 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
4 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
5 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
6 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines