Ajit Pawar Interaction With Workers: चाचा शरद पवार और भतीजे अजीत पवार के बीच खाई और गहराती जा रही हैं। अजीत पवार को महायुति सरकार में शामिल हुए आज 100 दिन पूरे हुए। इस मौक़े पर मीडिया के सामने न आते हुए अजीत पवार ने ख़ुद को NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर अपने कार्यकर्ताओं को एक ख़त लिखकर संबोधित किया और सत्ता में शामिल होने की वजह भी बताई। 2 पन्नों के इस ख़त में भतीजे ने चाचा द्वारा भूतकाल में उठाये गये कदम पर उंगली उठाई है।
अजीत पवार ने शरद पवार पर हमलावर करते हुए कहा कि अजीत पवार ने ख़त के माध्यम से सत्ता में शामिल होने के फ़ैसले का समर्थन करते हुए चाचा शरद पवार की तरफ़ उंगली उठाई। उन्होंने उस वक़्त निभाई गई भूमिका पर सवाल उठाया और कहा कि बड़े नेताओं ने अलग भूमिका निभाई थी। ऐसा कहकर शरद पवार का नाम लिए बग़ैर तत्कालीन पुलोद सरकार पर उंगली उठाई। महाराष्ट्र में शरद पवार ने कांग्रेस से बाहर निकलते हुए विपक्ष को साथ में लेकर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद लिया था।
नहीं आई खत पर कोई प्रतिक्रिया
इसे पुलोद यानी पुरोगामी लोकशाही दल का प्रयोग महाराष्ट्र की राजनीति में कहा जाता हैं। हर काल अलग होता है और हर काल की चुनौतियां भी अलग होती हैं। उन सवालों के जवाब ढूंढने के लिए लोकप्रतिनिधियों को समाज में काम करना पड़ता है। हमें लोगों को कुछ देना पड़ता है। इसलिए लोगों ने मुझपर विश्वास रख कर मुझे उनका प्रतिनिधि जिताकर भेजा है। इस भूमिका पर मेरा और मेरे सभी सहकारियों का विश्वास है।
अजीत पवार ने ख़त में ख़ुद को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया है। वहीं NCP शरद गुट, शरद पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मानता है। NCP की लड़ाई फ़िलहाल केंद्रीय चुनाव आयोग में लड़ी जा रही है। NCP शरद पवार गुट की तरफ़ से फ़िलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार के ख़त पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
58 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines