Mahakumbh Stampede Shankaracharya Swami Angry on Bageshwar Baba: प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। इस हादसे ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। एक ओर जहां चारों तरफ महाकुंभ के प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भगदड़ में हुई मौतों को लेकर बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर भी बवाल हो गया है। हाल ही में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने धीरेंद्र शास्त्री के ‘जो गंगा किनारे मरेगा वो मोक्ष पाएगा’ बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ‘उनको भी धक्का मारकर मोक्ष करवा देते हैं’।
‘मृत्यु नहीं हुई है, मोक्ष मिला है’
दरअसल, महाकुंभ भगदड़ और उसमें हुई मौतों को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हर दिन देश में करोड़ों लोग जान गंवा रहे हैं। महाकुंभ में हुई भगदड़ घटना निंदनीय है। लेकिन एक बात कहें, यह महाप्रयाग है। जाना तो एक दिन सबको ही है, हां ये लोग असमय चले गए तो दुख तो है। लेकिन, यहां जो मरे हैं, उनकी मृत्यु नहीं हुई है बल्कि उनको मोक्ष मिला है। कोई पहले चला गया, कोई बाद में जाएगा।
‘धक्का मारकर, उन्हें मोक्ष दिलवा दें’
धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान ने राज्य में एक नया बवाल शुरू कर दिया है, हर कोई उनके इस बयान की आलोचना कर रहा है। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान की शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग ऐसी बातें कर रहे हैं कि भगदड़ में मरने वाले लोगों को मोक्ष मिला है, तो उनका मोक्ष करवा देना चाहिए। उनसे पूछो अगर वे तैयार हैं तो मैं अभी उन्हें धक्का मारकर, उन्हें मोक्ष दिलवा देता हूं।
यह भी पढ़ें: Lucknow News: मुठभेड़ में मोबाइल स्नेचर को पैर में मारी गोली, जीजा-साला पुलिस के हत्थे चढ़े
‘मैं तुरंत मोक्ष दिला दूंगा’
उन्होंने आगे कहा कि लोगों का यह कहना बहुत ही आसान है कि मोक्ष हो गया है। लेकिन जिस तरह से पैरों के नीचे कुचलकर- दबकर माताओं, बहनों और बच्चों की मौत हुई है, वह बहुत ही दुखद और दर्दनाक है। उन्होंने यहां भी कहा कि ऐसा बोलने वाले लोग तैयार होकर ऐलान करें कि मेरा भी मोक्ष करा दो, मैं इसके लिए तैयार हूं। ऐसा बोलने वालों को मैं तुरंत मोक्ष दिला दूंगा।
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
1 hr agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
1 hr agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
1 hr ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
3 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
3 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
8 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines