हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Magh Mela 2024 में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए AI का कैसे सहारा लेगा रेलवे?

Magh Mela 2024 Prayagraj Railway arrangements: माघ मेला 2024 में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे AI का सहारा लेगा। पढ़ें, पूरी खबर…

विज्ञापन

Magh Mela 2024 Prayagraj Railway arrangements: माघ मेला 2024 को लेकर रेलवे ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उसने बड़ा फैसला लिया है। अब रेलवे स्टेशनों पर जुटने वाली भीड़ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए नियंत्रित किया जाएगा। रेलवे के इस कदम को अगले साल होने वाले महाकुंभ 2025 के लिए रिहर्सल के तौर पर देखा जा रहा है। प्रयागराज जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के बीच हुई एक समन्वय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में इमरजेंसी कंडीशन से निपटने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

मेला स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

बैठक में निर्णय लिया गया कि भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को 14 होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। इनमें से सात प्रयागराज जंक्शन, चार प्रयाग स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया समेत तीन रामबाग में हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त बोगियों और मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। स्टेशन से मेला क्षेत्र तक शटल बसों और ई-रिक्शा को भी चलाया जाएगा।

मंडल स्तर के अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी

श्रद्धालुओं की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के लिए स्टेशन बिल्डिंग के ऊपर एक कंट्रोल टावर बनाया गया है। मंडल स्तर के अधिकारी नौ स्टेशनों का प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से करेंगे। इस कक्ष में सीसीटीवी, हॉट लाइन, वायरलेस और डिस्प्ले एरिया बोर्ड की व्यवस्था होगी। इसे मेला क्षेत्र के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा।

नए सिस्टम से मिलेंगे टिकट

मिली जानकारी के मुताबिक, माघ मेला के दौरान नए सिस्टम से टिकट मिलेंगे। इस बार नई व्यवस्था के तहत टिकट जारी करने का काम यात्री आश्रय स्थल के बाहर लीडर रोड पर किया जाएगा। इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। टिकटों पर होल्डिंग एरिया के कलर कोड के मुताबिक रंगीन स्टीकर लगाए जाएंगे।

प्रयागराज जंक्शन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

प्रयागराज जंक्शन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यहां के छोटे स्टेशनों को भी अपग्रेड किया जाएगा। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अब डॉरमेट्री और रिटायरिंग रूम बनकर तैयार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:

‘धर्म से राजनीति चलती है…’ राम मंदिर पर ये क्या बोल गए बागेश्वर धाम सरकार

Video Viral: क्या आपने Ram Mandir में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्र में एक चीज नोटिस की?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें