Madhavi Latha Burkha Controversy: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर मतदान हुआ। हालांकि वोटिंग के बीच बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता बुर्का विवाद की वजह से चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद माधवी लता पर FIR दर्ज हुई। वहीं अब माधवी ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
बुर्का विवाद पर बोलीं माधवी लता
तेलंगाना की हैदराबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार माधवी लता ने बुर्का हटाकर महिलाओं का चेहरा देखने पर सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत बूथों पर मतदान के साथ समझौता हुआ है। पुलिस के लोगों ने महिला पुलिस कर्मियों को बुर्का पहनने वाली महिलाओं का चेहरा वोटर आईडी से मिलाने का आदेश नहीं दिया। जब मैंने पुलिस से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये उनकी जिम्मेदारी नहीं है।
FIR की नहीं है चिंता
FIR पर बात करते हुए माधवी लता ने कहा कि वो किसी से डरती नहीं हैं। उन्हें FIR की चिंता नहीं है क्योंकि वो यहां न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि गुरुनाथ नाम के एक पुलिस ऑफिसर से उन्होंने कहा कि बुर्का पहनकर वोट देने वाली महिलाओं का चेहरा वोटर आईडी से मिलाएं। मगर उन्होंने मना कर दिया। वहीं जब माधवी लता ने किसी महिला पुलिस अधिकारी को इस काम पर लगाने की सलाह दी तो उन्होंने कहा कि ये पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है।
क्या है पूरा मामला?
हैदराबाद में मतदान के बाद माधवी लता का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो बुर्का पहनकर मतदान करने आईं मुस्लिम महिलाओं की चेकिंग कर रहीं थी। इस वीडियों में माधवी लता मुस्लिम महिलाओं की वोटर आई के साथ बुर्का हटवाकर उनका चेहरा देख रही थीं। माधवी लता की इस हरकत पर कई लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उनके खिलाफ हैदराबाद के मलकपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- वोटिंग के दौरान बुर्के हटवा कर ID Card चेक कर रही थीं ओवैसी को टक्कर देने वाली बीजेपी की माधवी लता, दर्ज हुई शिकायत
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
5 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
6 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
7 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
9 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
10 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
11 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
12 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
12 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
13 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines