Vaishno Devi Yatra Suspend: माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहें तो कैंसिल कर दें, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम का साया यात्रा पर पड़ गया है. खराब मौसम के चलते यात्रा 3 दिन के लिए बंद कर दी गई है. जी हां, वैष्णो देवी यात्रा आज 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक बंद रहेगी. श्राइन बोर्ड के मुताबिक, मौसम विभाग द्वारा जम्मू-कश्मीर के मौसम को लेकर जारी की गई चेतावनी के बाद भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा बंद करने का फैसला लिया गया है.
3 दिन तक ऐसा रहेगा जम्मू-कश्मीर का मौसम
बता दें कि IMD ने जम्मू-कश्मीर में 7 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आज 5 अक्टूबर दिन रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. रात तक गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. आंधी-तूफान भी आ सकता है. ऐसा मौसम 7 अक्टूबर तक बना रहा सकता है. हालांकि हवाएं चलने और बारिश होने से पहाड़ी इलाकों में मौसम ठंडा रह सकता है, लेकिन बारिश के कारण नमी बढ़ने से मैदानी इलाकों में गर्मी महसूस होगी.
26 अगस्त को भूस्खलन में गई थी 34 की जान
बता दें कि 26 अगस्त, 2025 को माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुवारी के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था. हादसे में 34 लोगों की मौत हुई थी और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. हादसे के चलते यात्रा करीब 22 दिन बंद रही. 17 सितंबर को यात्रा फिर से शुरू की गई थी. लेकिन आपदा से सबक लेते हुए श्राइन बोर्ड काफी एहतियात बरत रहा और मौसम विभाग का अलर्ट देखते रही यात्रा को कैंसिल कर रहा है. श्राइन बोर्ड का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है.
मचैल माता मंदिर यात्रा भी 3 दिन के लिए स्थगित
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की मचैल माता मंदिर यात्रा भी मौसम को देखते हुए 3 दिन के लिए निलंबित की गई है. समुद्र तल से लगभग 3,000 मीटर की ऊंचाई पर पड्डर घाटी में बने चंडी माता के मंदिर तक जाने से यात्रियों को रोका जा रहा है. मंदिर तक पहुंचाने के लिए किश्तवाड़ से गुलाबगढ़ तक करीब 50 किमी की यात्रा और फिर 15 किमी की ट्रैकिंग करके मचैल जा सकते हैं, लेकिन मंदिर के प्रवेश द्वार चिसोटी गांव में गत 14 अगस्त को भयंकर आपदा आई थी.
आपदा के बाद से ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट है, इसलिए मौसम विभाग का अपडेट मिलते ही यात्रा को स्थगित कर दिया गया. बता दें कि गत 14 अगस्त को चिसोटी गांव में बादल फटने से भारी पानी और मलबा आने से नदी में उफान आ गया था. हादसे में करीब 65 लोगों ने जान गंवाई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. 32 लापता लोगों का आज तक सुराग नहीं लगा.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
5 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
5 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
6 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
6 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
7 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
8 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
9 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
10 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines