हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LPG Cylinder Booking: गैस सिलेंडर हुआ महंगा, फिर भी 50 रुपये सस्ता कैसे खरीदें?

LPG Cylinder Online Booking: सिलेंडर महंगा हो गया है, लेकिन इसे फिर भी लोग सस्ते में खरीद सकेंगे। एक स्पेशल ऑफर लागू हुआ है, जानिए कैसे बुकिंग करें और फायदा उठाएं।

विज्ञापन
LPG Cylinder Booking

LPG Cylinder Online Booking Latest Update: एक दिसंबर 2023 से देश में गैस सिलेंडर महंगा हो गया। कमर्शियल गैस सिलेंडर की दामों में 21 रुपये का इजाफा हुआ है, लेकिन इस बढ़ोतरी के बावजूद लोग 50 रुपये सस्ता सिलेंडर खरीद सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग करने पर ही आपको इस ऑफर का फायदा मिलेगा। इसके लिए आपके पास Indusland Bank का केडिट या डेबिट कार्ड होना चाहिए। इस पर आपको सीधा 50 रुपये का फायदा होगा।

 

वहीं इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए बुकिंग कैसे करें, जानिए पूरा प्रोसेस…

विज्ञापन

1. सिलेंडर बुक करने और 50 रुपये डिस्काउंट ऑफर का फायदा उइाने के लिए Amazon ऐप डाउनलोड करें। इसमें Amazon Pay ऑप्शन में जाएं। यहां गैस सिलेंडर के ऑप्शन पर क्लिक करें। भारत, HP और इंडेन गैस के 3 विकल्प होंगे, जिनमें से वह ऑप्शन चुनें, जिसका सिलेंडर बुक करना है या जिसकी एजेंसी आपके पास है।

2. सिलेंडर एजेंसी का ऑप्शन चुनने के बाद रजिस्टर्ड नंबर दर्ज करें। बैंक अकाउंट की डिटेल सामने आएगी। इसे अच्छे से चैक करके आगे के स्टेप्स पूरा करें। पूरी जानकारी देने के बाद क्रेडिट या डेबिट कार्ड का ऑप्शन मिलेगा। Indusland बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपये का ऑफर इस्तेमाल नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

क्या हैं गैस सिलेंडर की नई कीमत?

एक दिसंबर से बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम लागू हो गए हैं। नए रेटों के अनुसार दिल्ली में 19 क‍िलोग्राम वाला कमर्शियल गैस स‍िलेंडर का दाम 1796.50 रुपये हो गया है। मुंबई में स‍िलेंडर की नई कीमत अब 1749 रुपये होगी। इससे पहले सिलेंडर 1728 रुपये में मिलता था। कोलकाता में 1908 रुपये में मिलता था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola