Long Weekends: क्या आप जानते हैं कि 2025 में कई ऐसे लंबे वीकेंड आ रहे हैं, जो आपकी जिंदगी को खुशनुमा बनाने का मौका देंगे? ये वीकेंड सिर्फ छुट्टियां नहीं, बल्कि ऐसे खास पल हैं, जो आपको काम के तनाव से दूर ले जाएंगे। लेकिन रुकिए, क्या आपने इन दिनों का सही तरीके से इस्तेमाल करने की योजना बनाई है? अगर नहीं तो अब समय आ गया है कि आप अपनी डायरी निकालें, तारीखें नोट करें और उन दिनों को खास बनाने की तैयारी शुरू करें। आइए जानते हैं 2025 के इन लंबे वीकेंड्स के बारे में…
जनवरी के लॉन्ग वीकेंड
जनवरी में पहला लंबा वीकेंड 11 तारीख से शुरू होगा। 11 और 12 जनवरी को शनिवार-रविवार की छुट्टी है। अगर आप 13 जनवरी (सोमवार) को छुट्टी ले लें, तो 14 जनवरी को पोंगल और मकर संक्रांति की सरकारी छुट्टी के साथ आपका लंबा वीकेंड बन जाएगा।
मार्च के लंबे वीकेंड
मार्च का महीना भी लंबी छुट्टियों से भरपूर है। 13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को होली और 15-16 मार्च को शनिवार-रविवार की छुट्टियां हैं। इसके अलावा, 29 और 30 मार्च को शनिवार और रविवार है और 31 मार्च को ईद-उल-फितर की छुट्टी है।
अप्रैल के लंबे वीकेंड
अप्रैल में भी दो लंबे वीकेंड हैं। पहला 10 अप्रैल को महावीर जयंती, अगर आप 11 अप्रैल को छुट्टी लें तो 12 और 13 अप्रैल को शनिवार-रविवार के साथ यह लंबा वीकेंड बन जाएगा। दूसरा 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे 19 और 20 अप्रैल को शनिवार और रविवार जो ईस्टर भी है।
मई का लंबा वीकेंड
मई में केवल एक लंबा वीकेंड है। 10 और 11 मई को शनिवार और रविवार की छुट्टियों के बाद 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा की सरकारी छुट्टी है। यह वीकेंड शांति और सुकून के लिए बेस्ट है।
अगस्त के लंबे वीकेंड
अगस्त में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस 16 अगस्त को जन्माष्टमी (शनिवार) और 17 अगस्त को रविवार की छुट्टी है। यह वीकेंड देशभक्ति और धार्मिकता का बेहतरीन मेल है।
सितंबर का लंबा वीकेंड
सितंबर में 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद और ओणम है। 6 सितंबर शनिवार और 7 सितंबर रविवार को मिलाकर यह लंबा वीकेंड बनता है।
अक्टूबर के लंबे वीकेंड
अक्टूबर में सबसे ज्यादा लंबे वीकेंड हैं। 1 और 2 अक्टूबर को महा नवमी और गांधी जयंती है। अगर आप 3 अक्टूबर को छुट्टी ले लें तो 4-5 अक्टूबर के साथ लंबा वीकेंड बन जाएगा। इसी महीने 18, 19 और 20 अक्टूबर को दिवाली का वीकेंड और 23-26 अक्टूबर को भाई दूज के साथ एक और लंबा वीकेंड है।
दिसंबर का लंबा वीकेंड
दिसंबर में क्रिसमस 25 दिसंबर को है। अगर आप 26 दिसंबर को छुट्टी ले लें, तो 27 और 28 दिसंबर के साथ यह वीकेंड साल का सबसे खुशनुमा अंत बन सकता है।
छुट्टियां जो वीकेंड पर पड़ेंगी
2025 में कुछ खास त्योहार वीकेंड पर पड़ रहे हैं, जैसे 26 जनवरी (रविवार), 16 अप्रैल (राम नवमी), 6 जुलाई (मोहर्रम) और 7 जून (बकरीद)। इन दिनों को आप अपनी योजनाओं में शामिल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
14 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
1 hr agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
2 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
3 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
5 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines