गलत आचरण और कार्यवाही में बाधा पहुंचाने के आरोप में गुरुवार को लोकसभा से 14 और राज्यसभा से एक सांसद को निलंबित किया गया था। लेकिन लोकसभा से सस्पेंड किए गए सांसदों में से एक एसआर पार्थिबन सदन में मौजूद ही नहीं थे। बाद में अहसास होने पर यह गलती सुधारी गई और पार्थिबन का निलंबन वापस ले लिया गया।
इसे लेकर बसपा सांसद दानिश अली ने सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें से एक सदन में थे ही नहीं। संसदीय मामलों के मंत्री (प्रह्लाद जोशी) को यह पता ही नहीं है कि सांसद सदन के अंदर आया भी है या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि भगवान ही जानते हैं कि यह देश कैसे चल रहा है।
संसद हमले की बरसी पर लगी थी सुरक्षा में सेंध
बता दें कि बुधवार को संसद पर हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली थी। दो लोग विजिटर गैलरी से कूदकर लोकसभा चैंबर में आ गए थे। यहां उन्होंने नारेबाजी की थी और कनस्तर बम फोड़ा था जिससे पीला धुआं फैल गया था। इस मामले में अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अमित शाह के सदन में आने की हो रही थी मांग
विपक्षी सांसद गुरुवार को इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर बयान देने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा वह शाह के इस्तीफे की मांग भी उठा रहे थे। सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और इसे तानाशाही रवैया बताते हुए कहा है कि इस तरह आवाज नहीं दबाई जा सकती।
ये भी पढ़ें: जानिए किन विपक्षी सांसदों पर गिरी गाज
ये भी पढ़ें: संसद पर हमले का गुरुग्राम कनेक्शन
ये भी पढ़ें: सदन में थे ही नहीं फिर भी हुए सस्पेंड
ये भी पढ़ें: सांसदों के निलंबन पर गरमाया विपक्ष
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
30 mins agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
7 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
9 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
10 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
10 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
15 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
15 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines