Lok Sabha Operation Sindoor Discussion: पार्लियामेंट के इन दिनों मानसून सत्र चल रहा है, आज इस सत्र का छठा दिन है। लोकसभा में आज पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की जाएगी, जो 16 घंटे लगातार होगी। हालांकि, संसद में इस विषय पर चर्चा शुरू होने से पहले ही हंगामा शुरू हो गया। जिसे देखते हुए अध्यक्ष ने संसद की कार्यवाही को 1.00 बजे तक स्थगित कर दिया। चलिए जानते हैं कि इस 16 घंटे के दौरान सरकार और विपक्ष की तरफ से कौन-कौन चर्चा करेगा।
विपक्ष की तरफ से ये सांसद करेंगे सवाल
संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विपक्ष की तरफ से कांग्रेस के पहले वक्ता गौरव गोगोई होंगे। उनके बाद दूसरी वक्ता प्रियंका गांधी होंगी, जो चर्चा आगे बढ़ाएंगी। इनके अलावा कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा, परिणीत शिंदे, सप्तगिरी उलाका, और बिजेंद्र एस. ओला भी सवाल करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर पर पूछेंगे सवाल
इसके अलावा सपा की तरफ से रमाशंकर राजभर और छोटेलाल बोलेंगे। इसके अलावा राकांपा (सपा) से अमर काले, एनसीपी (सपा) से सुप्रिया सुले, टीडीपी से लावु श्रीकृष्ण, हरीश बालयोगी, AITC से कल्याण बनर्जी, सयोनी घोष, के फ्रांसिस जॉर्ज के.सी और DMK से ए राजा, के कनिमोझी भी चर्चा में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: ‘लोकसभा की मर्यादा न भूलें सांसद’, मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही क्यों भड़के स्पीकर?
BJP से कौन-कौन देगा जवाब?
संसद में भाजपा की तरफ से पहले वक्ता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे, जो ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू करेंगे। उनके बाद बैजयंत पांडा और तेजस्वी सूर्या, संजय जयसवाल, अनुराग ठाकुर और कमलजीत सहरावत विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। इसके बाद शाम को 7.30 बजे विदेश मंत्री एस जयशंकर चर्चा में शामिल होंगे। वहीं, मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा में इस पर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं। आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में चर्चा पर बोल सकते हैं।
संबंधित खबरें
'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
2 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
2 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
6 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
13 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
13 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines