Rahul Gandhi Disqualification: अब राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करना होगा। उन्हें सोमवार को लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजा है। कमेटी ने उन्हें इसके लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया है। राहुल गांधी को सांसद रहते 12 तुगलक रोड पर आवास मिला था।
बता दें कि सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में 23 मार्च को राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने जन प्रतिनिधि अधिनियम के तहत संसद की सदस्यता से अयोग्य कर दिया था। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे। उससे पहले वे यूपी के अमेठी से सांसद रह चुके हैं।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1640332228243914752?s=20
कांग्रेस सांसदों ने काला कपड़ा पहनकर किया प्रदर्शन
सोमवार को विपक्ष ने ब्लैक प्रोटेस्ट किया। कांग्रेस के सांसदों और राज्यों में विधायकों ने काले कपड़े पहनकर अपना विरोध जताया। सोनिया गांधी भी काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचीं। इस दौरान कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि ये पहली बार हुआ, जब पूरा विपक्ष एक साथ आया है। उन्होंने कहा कि ये प्रोटेस्ट राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने और अडाणी मामले में जेपीसी को मांग को लेकर है।
गौरतलब है कि राज्यसभा में सोमवार को विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बैठक बुलाई थी, जिसमें कांग्रेस समेत अन्य दलों के सांसद भी शामिल हुए। बैठक में शामिल संसद सदस्यों ने काले कपड़े पहने हुए थे। अडानी मुद्दे को लेकर जेपीसी की मांग और राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में काला कपड़ा पहनकर विपक्षी नेता संसद पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर उस शख्स या फिर पार्टी का स्वागत करती है, जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आ रहा है।
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
50 mins ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
2 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
3 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
4 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
4 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
5 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines