हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लोकसभा चुनाव: बीजेपी संगठन में होगा विस्तार !

विज्ञापन

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विस्तारित कार्यकाल के साथ संगठन में भी विस्तार होगा । सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा के 2024 तक बढ़ाए गए कार्यकाल के बाद अब संगठन में भी विस्तार किया जाएगा । मूल मकसद लोकसभा चुनाव में एक मजबूत टीम के साथ जमीन पर उतरना है।

अभी पढ़ें – बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए शुरू करेगी ‘यात्रा पर चर्चा’ कार्यक्रम

वर्तमान में पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की टीम में भी कुछ फेरबदल किया जाएगा। परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जाएगा और कुछ नए लोगों को इसमें शामिल भी किया जाएगा।

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद बीजेपी में लगातार संगठन के विस्तार की जरूरत को महसूस किया जाता रहा है। पार्टी के संविधान में भी यह व्यवस्था है की प्रमुख पदाधिकारियों की टीम में जरूरत पड़ने पर बढ़ोतरी की जा सकती है।
2024 का लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है और बीजेपी मिशन मोड में काम कर रही है। चुनावी प्रचार के लिए कई तरह के नए कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

इन सब की देखरेख के लिए विशेष नेताओं की टीम की भी जरूरत है। ऐसे में जल्द ही टीम में नए पदाधिकारियों को जोड़ा जाएगा। परफॉर्मेंस के आधार पर कुछ को बाहर का भी रास्ता दिखाया जा सकता है। पार्टी के टेलीविजन फेस यानी प्रवक्ताओं की लंबी चौड़ी टीम तो बीजेपी के पास है है लेकिन इसमें से कई प्रवक्ता लंबे वक्त से टेलीविजन डिबेट से दूर रहते हैं । ऐसी स्थिति में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तेज तरार कुछ नेताओं को प्रवक्ताओं की टीम में शामिल किया जा सकता है। ताकि पार्टी का पक्ष डिबेट में मजबूत स्तर पर रखा जा सके ।

लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर और काशी वर्ड के थीम के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। काशी (KASHI) का मतलब कश्मीर, अयोध्या, स्कीम ,ऑनर और इंटीग्रिटी से है।

विस्तार से अगर इसको समझे तो इस बार के लोकसभा चुनाव में K, कश्मीर से 370 हटाया जाना । वहां पर शांति वापस आना, A, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, S का मतलब सरकार के द्वारा लाए गए तमाम स्कीम और इससे हो रहे गरीबों को फायदे, वहीं काशी में (H) का मतलब ऑनर से है, बीजेपी यह भी चर्चा करेगी कि दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से भारत के लोगों को और देश को काफी सम्मान मिला है। काशी का जो चुनावी थीम है उसमें आखिरी शब्द I है, इसका मतलब इंटीग्रिटी से है देश के आम लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की सरकार से बढ़ा है। इसका भी श्रेय बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

काशी थीम के साथ मजबूती से बीजेपी को लोकसभा चुनाव में उतरना है। इस लिहाज से भी बीजेपी को मजबूत संगठन की जरूरत है।

अभी पढ़ें – संघ में मातृ शक्ति को मिलेगा ऊंचा ओहदा !

अभी जो वर्तमान टीम है वैसे वह काम करने में सक्षम है, जो कि केंद्र सरकार के तमाम स्कीम और पार्टी के तमाम काम को सांसदों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जमीन पर कर रही है,लेकिन 2024 का चुनाव बड़ा चुनाव है, लिहाजा टीम में बदलाव होगा कुछ नए लोग जोड़े जाएंगे और कुछ की छुट्टी हो सकती है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें