Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। पल-पल तस्वीर बदल रही है। एनडीए 298 और इंडिया ब्लॉक 226 सीटों पर आगे है। लग रहा है कि बीजेपी अकेले इस बार 272 का जादुई आंकड़ा शायद ही छू पाए। अभी यह भी नहीं लग रहा है कि बीजेपी जीत की हैट्रिक लगा पाएगी या इंडिया गठबंधन ये बाजी उससे छीन लेगा। एग्जिट पोल्स के आंकड़े जहां एनडीए की बंपर जीत दिखा रहे थे। वे कहीं न कहीं फेल साबित हुए हैं। रुझानों में बीजेपी को इतनी सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं, जितनी बताई गई थीं।
साफ तौर पर जो नतीजे आ रहे हैं, वे एग्जिट पोल्स से बिल्कुल अलग हैं। एग्जिट पोल्स के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 365 और इंडिया गठबंधन को 145 सीटें तक मिलने की बात कही गई थी। लेकिन जिस हिसाब से नतीजे सामने आ रहे हैं, उसके अनुसार बीजेपी की राह आसान नहीं दिख रही है। नतीजों के हिसाब से एनडीए शायद ही 300 का आंकड़ा पार करे। इंडिया गठबंधन को 225-231 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी शायद ही इस बार 272 का आंकड़ा छू सके।
कई राज्यों में हो गया बड़ा खेल
एग्जिट पोल्स के अनुसार तीसरी बार मोदी की सरकार दिखाई गई थी। लेकिन पीएम खुद शुरुआत में अपनी वाराणसी सीट से पिछड़ते दिखे। एक पोल में तो एनडीए को 400 पार दिखाया गया था। वहीं, 13 पोल्स में एनडीए सरकार की बात कही गई थी। कई पोल्स में दावा था कि बीजेपी 2019 में आई 303 सीटों से अधिक पर जीत दर्ज करेगी। लेकिन फिलहाल यह आसान नहीं लग रहा है।
एग्जिट पोल्स में यूपी, राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में भाजपा की एकतरफा लहर बताई गई थी। बताया गया था कि इन राज्यों में उसे 90 फीसदी से अधिक सीटें मिलेंगी। लेकिन अब बड़ा खेल यहां दिख रहा है। यूपी में ही 80 लोकसभा सीटों में से एनडीए को सिर्फ 37 और इंडिया गठबंधन को 42 सीटें मिलती दिख रही हैं।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 hr agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
2 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
2 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
3 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
3 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
4 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
6 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
6 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines