Lok sabha Election 2024 Survey: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब बारी लोकसभा चुनाव की है। भाजपा ने राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है तो वहीं तेलंगाना में कांग्रेस पहली बार सत्ता में आई है। देश में 2 महीने बाद ही लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज जाएगी। इस बीच लोकसभा चुनाव को लेकर हुए एक सर्वे में पश्चिम बंगाल से चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यह सर्वे टाइम्स नाउ ईटीजी ने किया है। यह सर्वे पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर किया गया है।
इन दिनों बंगाल की राजनीति काफी गरमाई हुई है। इसकी वजह भाजपा नहीं बल्कि सत्ताधारी पार्टी टीएमसी है। पिछले दिनों चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई थी जिसमें ममता बनर्जी शामिल नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में सदस्यता रद्द हो गई है। हालांकि इस मामले में अभी पार्टी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया है।
किसको कितनी सीटें
टाइम्स नाउ के सर्वे में किस पार्टी को कितनी सीटें और कितने प्रतिशत वोट मिलेंगे यह भी बताया गया है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा ने 18 सीटें जीतीं थी वहीं टीएमसी ने 22 और कांग्रेस को 1 सीट मिली थीं। वहीं अगर आज चुनाव होते हैं तो बंगाल में भाजपा को 17 से 19 सीटें, टीएमसी को 20-24 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
इस बार रोचक होगी टक्कर
2019 के चुनाव में भाजपा को 40.7 फीसदी वोट मिले थे तो वहीं टीएमसी को 43.3 प्रतिशत वोट मिल थे। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 34 सीटें जीतने वाली टीएमसी 2019 में सिर्फ 22 सीटें ही जीत पाई। वहीं 2014 में 2 सीटें जीतने वाली भाजपा 2019 में 22 सीटों पर पहुंच गई। ऐसे में इस बार भी वहां रोचक टक्कर होगी।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
14 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines