6th Phase Voting Dry Day : लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है। इसके तहत जहां-जहां वोटिंग होनी है वहां-वहां शराब की दुकानें आज यानी गुरुवार को बंद हो जाएंगी और फिर शनिवार की शाम खुलेंगी। दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान होना है तो इसलिए पूरी राजधानी में शराब के ठेके शनिवार शाम तक बंद रहेंगे। इसके अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी वोटिंग है तो वहां शराब की बिक्री नहीं होगी।
छठे चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इस दौरान दिल्ली की सभी सात और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर मतदान होगा। नियमों के अनुसार जहां-जहां वोटिंग गोनी है वहां शराब की खरीद और बिक्री पर पूरी तकह से रोक रहती है। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। बता दें कि लोकसभा चुनाव का सातवां यानी आखिरी चरण 1 जून को आयोजित होगा। 4 जून को मतों की गिनती की जाएगी और परिणाम जारी किया जाएगा।
1 जून को आखिरी चरण, 4 को रिजल्ट
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं। छठा चरण काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली की सभी सीटों पर वोटिंग होगी। दिल्ली में इस समय आम आदमी पार्टी की सरकार है जिसके मुखिया और सीएम अरविंद केजरीवाल हाल ही में जेल से बाहर आए थे। आगामी 1 जून को उनकी जमानत की अवधि समाप्त हो जाएगी। उन्हें दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की सातों सीटों का कुछ ऐसा है समीकरण; देखें पूरा Analysis
ये भी पढ़ें: तेजस्वी ने 200 पार का केक काटा, सहनी बोले- क्यों मिर्ची लगवाते हो?
ये भी पढ़ें: बीच चुनाव सपा को संजीवनी, राजा भैया ने अखिलेश को दिया समर्थन
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
19 mins agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
2 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
2 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
4 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
4 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
6 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines