Jammu Lok Sabha Election 2024: उधमपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह के पक्ष में आज कांग्रेस नेता राज बब्बर ने चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया एलायंस दिल्ली में सरकार बनाने जा रहा है। कांग्रेस की सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर काम करेगी और अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा।
लाल सिंह के बाद राज बब्बर ने सांबा जिले में कांग्रेस प्रत्याशी रमन बाला के समर्थन में चुनावी रैली की। बता दें कि कांग्रेस यह दावा कर रही है कि जम्मू संभाग में आने वाली दोनों लोकसभा सीटें कांग्रेस की झोली में आएंगी। राज बब्बर ने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस के समर्थन में पूरा का पूरा जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
राज बब्बर कहां से लड़ सकते हैं इलेक्शन?
दिग्गज अभिनेता रहे राज बब्बर इस बार किस सीट से चुनाव लड़ेंगे यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। मगर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कांग्रेस उन्हें गुरुग्राम लोकसभा सीट से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह के सामने उतार सकती है। उल्लेखनीय है कि इंद्रजीत सिंह तीसरी बार गुरुग्राम से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल करने के इरादे से चुनाव लड़ रहे हैं।
एक दिन पहले पीएम मोदी ने दी थी गारंटी
इससे एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी रैली की थी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के काम और उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा था। यहां विकास का दावा करते हुए मोदी ने यह भी कहा था कि मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी होता है।
ये भी पढ़ें: चुनाव जीतने के लिए 62 की उम्र में की शादी, अब सता रहा जेल जाने का डर!
ये भी पढ़ें: संसद में जाऊंगा, मोदी से टकराऊंगा… बाइक चोरी होने के बाद भड़का बुजुर्ग
ये भी पढ़ें: क्यों दरकने लगा लालू का M-Y समीकरण? अपनों की नाराजगी बनी मुसीबत!
संबंधित खबरें
दिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
30 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
2 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines