Lok Sabha Election 2024 PM Modi Lakhpati Didi Scheme Drone Training: मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को ध्यान में रखकर एक और योजना शुरू करने जा रही है। नई तकनीक के कारण कृषि के क्षेत्र में लगातार क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। मोदी सरकार देश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को और सशक्त बनाने के लिए ड्रोन तकनीक से जोड़ेगी। सरकार महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देगी इसके बाद महिलाएं कृषि से जुड़े कार्यों में भी हिस्सा ले सकेगी।
2 करोड़ महिलाओं को जोड़ेगी सरकार
बता दें कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से दिए भाषण में इसका योजना का जिक्र किया था। सरकार ने इस योजना को ‘लखपति दीदी’ नाम दिया है। पीएम ने अपने 15 अगस्त के भाषण में कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें ड्रोन तकनीक से जोड़ने का ऐलान किया था। पीएम ने कहा था स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और उनके मरम्मत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के तहत सरकार 15 हजार स्वयं सहायता समूहों की 2 करोड़ महिलाओं को इस योजना से जोड़ेगी।
25 हजार जन औषधि केंद्रों का लक्ष्य
पीएम ने मंगलवार को इस योजना की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान पीएम ने जन औषधि केंद्रों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का निर्णय लिया है। पीएम ने इस साल के अंत तक इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का फैसला किया है। पीएमओ की मानें तो इस योजना का लाभ न केवल स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बल्कि आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।
पीएम लगातार कर रहे समीक्षा बैठक
गौरतलब है कि पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस को लाल किले से की गई घोषणाओं और इस साल बजटीय घोषणाओं की लगातार स्वयं समीक्षा कर रहे हैं। बता दें कि पिछली बैठक में शहरी और मध्यम वर्ग को सस्ता मकान दिलाने के लिए ब्याज दर में राहत की योजना की समीक्षा की थी। इसके अलावा पीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में सौर उर्जा को बढ़ावा देने के लिए संबंधी योजना की भी समीक्षा की थी।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
3 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
3 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
4 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
5 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
8 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
9 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
10 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
12 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
12 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines