Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi will contest Rameswaram: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा आत्मविश्वास से लबरेज है। नंवबर 2023 में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उसे 3 राज्यों में बहुमत मिला और सरकार बनाई। अब बारी लोकसभा चुनाव 2024 की है। भाजपा की चुनावी मशीनरी पूरी तरह से एक्टिव है। पीएम मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं। इससे पूरे देश में एक माहौल तैयार करने की कोशिश की जा रही है।
चुनावी विश्लेषकों की मानें तो पार्टी जीत के रथ पर सवार है ऐसे में वह राम मंदिर यानी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाकर चुनाव में उतरेगी। इस मुद्दे के जरिए वह दक्षिण में भी पैठ बनाने में जुटी है। पीएम मोदी पिछले 2 दिन से दक्षिण राज्यों के दौरे पर थे। जहां उन्होंने कराड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
यह भी पढ़ेंः 161 फीट ऊंचाई, 14 सोने के दरवाजे…नागर शैली में बने 3 मंजिला Ram Mandir के 10 स्पेशल फीचर्स
काशी-तमिल संगमम के जरिए पैठ जमाने की कोशिश
पीएम मोदी लगातार 2 वर्षों से काशी-तमिल संगमम का आयोजन अपने संसदीय क्षेत्र काशी में कर रहे हैं। इस आयोजन के जरिए वे दक्षिण में विशेष तौर से तमिलनाडु में पैठ बनाना चाहते हैं। पार्टी उत्तर के अलावा दक्षिण के राज्यों में अपनी जड़ें मजबूत करना चाहती है। ऐसे में उसे तमिलनाडु और केरल के लिए विशेष रणनीति बनाने की जरूरत है।
पार्टी की योजना है कि तमिलनाडु के रामेश्वरम सीट से किसी ऐसे नेता को चुनाव लड़ाए जो अपने दम पर आसपास की सभी सीटों पर प्रभाव जमा सके। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी इस बार बनारस के अलावा रामेश्वरम से भी चुनाव लड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः भाई हमें ही कुछ करना पड़ेगा…’उद्धव-नीतीश की फोन पर बातचीत, कांग्रेस पर सवालिया निशान
रामेश्वरम से चुनाव लड़ सकते हैं पीएम मोदी
तमिलनाडु में इस बार पार्टी 10 सीटें जीतना चाहती है। ऐसे में वह पूरा जोर वहां लगा रही है। पिछले दिनों पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी तमिलनाडु पहुंचे थे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई पूरे राज्य में पैदल यात्रा निकाल रहे हैं। संसद भवन के उद्घाटन पर दक्षिण से आए संतों ने जब पार्टी के नेताओं से मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि इस बार पीएम मोदी को रामेश्वरम से चुनाव लड़ना चाहिए। ताकि पार्टी का राज्य में जनाधार बढ़ सके।
दक्षिण की स्थानीय पार्टियों ने वहां के लोगों के मन में इस बात का घर बना दिया कि भाजपा हिंदी थोपकर लोकल भाषाओं को समाप्त कर देना चाहती है। ऐसे में वहां के लोगों के मन से इस डर को समाप्त करना जरूरी है।
यह भी पढ़ेंः अरविंद केजरीवाल की हो सकती है गिरफ्तारी, ED छापेमारी के लिए तैयार
तमिलनाडु-केरल में महिलाओं को साधने की जुगत
तमिलनाडु के साथ-साथ केरल में भी पार्टी अपनी जड़ें जमाना चाहती है। केरल की आबादी में बड़ा भाग इसाईयों का है। ऐसे में पार्टी के नेता कैथोलिक चर्च के कार्यक्रम में अक्सर देखे जाते हैं। ताकि इसाईयों को अपने पाले में कर सके। इसके अलावा वहां मुस्लिमों का भी बड़ा जनाधार है।
केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक प्रथा को समाप्त करने के लिए कानून बनाया। इस मुद्दे को भी स्थानीय मुस्लिमों में प्रचार-प्रसार करने के लिए नेताओं से कहा गया है। पीएम मोदी ने केरल में महिला सम्मेलन को संबोधित किया। कुल मिलाकर पार्टी महिलाओं के जरिए तमिलनाडु और केरल में अपना जनाधार बढ़ाना चाहती है।
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पहले चरण का शेड्यूल
14 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
45 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines