Lok Sabha Election 2024 Congress INDIA Alliance Seat Sharing Formula: लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। इससे पहले कांग्रेस एक और यात्रा की तैयारी में है। कांग्रेस 14 जनवरी से मणिपुर से गुजरात तक न्याय यात्रा की तैयारियों में जुटी है। वहीं उसकी अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भी जल्द ही कुछ निर्णय होने वाला है।
कांग्रेस की नेशनल अलायंस कमेटी की दो दिवसीय बैठक शनिवार को खत्म हो गई। इस बैठक में सीटों पर दावेदारी को लेकर मंथन हुआ। जानकारी के अनुसार पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में 375 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
पार्टी केे आला नेताओं की मानें तो पार्टी 10 राज्यों की 291 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। जबकि 9 राज्यों में इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी जिन सीटों पर दूसरे नंबर पर रही वहां पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों की मानें तो 2019 के चुनाव में कांग्रेस 209 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी।
इन राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी
कांग्रेस बिहार, बंगाल, दिल्ली, पंजाब, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र में सहयोगी दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। वहीं असम, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और आंध्रप्रदेश की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।
इन राज्यों में हो सकता है विवाद
जानकारी के अनुसार पार्टी बिहार की 40 में से 9 सीटों पर, दिल्ली की 7 में 5, पंजाब की 13 में 8, तमिलनाडु की 39 में 10, यूपी की 80 में से 10, बंगाल की 42 में से 5, जम्मू-कश्मीर की 7 में से 3 और महाराष्ट्र की 48 में 26 सीटों पर अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। महाराष्ट्र की 26 सीटों पर शिवसेना उद्धव गुट ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है ऐसे में यहां सीट शेयरिंग को लेकर विवाद हो सकता है।
वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी कम से कम 8 सीटें मांग सकती है ऐसे में यहां भी विवाद होना तय है। अगर पार्टी पंजाब में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ती है तो आप पार्टी गुजरात में कांग्रेस से सीटें मांग सकती है। वहीं बिहार में भी सीटों को लेकर पेंच फंस सकता है क्योंकि विधानसभा चुनाव के अनुसार पार्टी 40 में से 5 सीटों पर ही आगे थी जबकि वह 9 सीटों पर अपना दावा कर रही है। ऐसे में आरजेडी, जेडीयू और सीपीआई माले 31 सीटों पर बंटवारे को लेकर सहमत नहीं होंगे।
यह भी पढ़ेंः मीरा मांझी कौन हैं, जिनके घर पर PM Modi ने ली चाय की चुस्की; राम मंदिर उद्घाटन के लिए किया आमंत्रित
14 जनवरी से शुरू होगी न्याय यात्रा
बता दें कि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक जनवरी के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। वहीं पार्टी ने 4 जनवरी को सभी प्रदेशों की विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस 14 जनवरी से शुरू होने जा रही भारत न्याय यात्रा से पहले सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर किसी निर्णय पर पहुंचना चाहेगी।
संबंधित खबरें
नदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
42 mins agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
1 hr agoNDPS-UAPA जैसे कानून भी संविधान से ऊपर नहीं, शीघ्र सुनवाई पर SC की टिप्पणी
2 hrs ago7 हत्याओं से दहला बेंगलुरु, ड्राइवर ने पत्नी समेत 7 ससुरालियों की ली जान
3 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
3 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
4 hrs agoहोटल से अस्पताल तक आधार की फोटोकॉपी का झंझट खत्म, UIDAI का नया नियम लागू
5 hrs agoदुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
12 hrs ago'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
14 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines