Lok Sabha Election 2024 Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने गत 2 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। भाजपा ने सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 कैंडिडेट्स के नाम सूची में शामिल किए थे, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची कब आएगी?
इस सवाल के बीच कांग्रेस की सूची को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 8 या 9 मार्च को जारी करेगी। 7 मार्च को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक बुलाई गई है, जो शाम 6 बजे के करीब होगी। इसमें उम्मीदवारों के नाम फाइनल करके सूची जारी की जाएगी।
इन राज्यों के उम्मीदवारों का ऐलान संभव
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कल होने वाली CEC की बैठक में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, दिल्ली, राजस्थान और पूर्वी नॉर्थ ईस्ट के उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो सकते हैं। पहली लिस्ट मे मध्य प्रदेश की 10 से 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की ऐलान संभव है।
बैतूल, छिंदवाड़ा, राजगढ़, बालाघाट, झाबुआ, गुना, धार, देवास, सीधी लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नाम पहले घोषित होने की संभावना है। पहली सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिार्जुन खड़गे, कमलनाथ समेत पार्टी के कई दिग्गजों की लोकसभा सीटों का ऐलान होने की भी चर्चा है।
राहुल गांधी की लोकसभा सीटें बदलने के आसार
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी इस बार लोकसभा चुनाव 2024 नई सीटों से लड़ सकते हैं। राहुल गांधी ने पिछला चुनाव अमेठी और वायनाड से लड़ा था, लेकिन इस बार चर्चा है कि वे रायबरेली और तेलंगाना की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
दूसरी ओर कांग्रेस इस बार INDI गठबंधन के साथ चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर रही है। इस गठबंधन के तहत कांग्रेस देशभर में राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करके सीटों का बंटवारा कर रही है। कांग्रेस की कोशिश हर राज्य में गठबंधन करके चुनाव जीतकर स्थिति मजबूत करने की है, ताकि केंद्र में सरकार बनाई जा सके।
संबंधित खबरें
भारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
23 mins agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
1 hr agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
2 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
2 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
3 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
3 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
3 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
4 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines