Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। टिकट मिलने के बाद भाजपा के उम्मीदवारों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। मनोज तिवारी ने कहा कि नमो हैट्रिक का लक्ष्य है। आइए जानते हैं कि भाजपा उम्मीदवारों ने क्या-क्या कहा।
पीएम मोदी की हैट्रिक में कोई संदेह नहीं : मनोज तिवारी
मनोज तिवारी एक बार फिर उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी की लिस्ट जारी होने के बाद भोजपुरी एक्टर-सिंगर और सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस देश की जनता के दिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनकी हैट्रिक को लेकर किसी को कोई संदेह नहीं है। हमारा लक्ष्य ‘नमो हैट्रिक’ है। पिछली बार दिल्ली के लोगों ने हमें 56% वोट शेयर दिया था, इस बार हम इसे 60% तक ले जाना चाहते हैं और इसके लिए हम दिल्ली की जनता का आशीर्वाद चाहते हैं।
टिकट मिलने के बाद क्या बोलीं हेमा मालिनी
मथुरा से टिकट मिलने पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मैंने पांच साल में मथुरा में कई कार्य किए हैं। मैं आगे भी और बेहतर काम करूंगी। मैं पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, भाजपा ने आसनसोल से दिया था टिकट
इतिहास रचेगी गोरखपुर सीट : रवि किशन
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताने और गोरखपुर से मैदान में उतारने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। पार्टी ने मुझे काशी के बाद सबसे हॉट सीट से दूसरा मौका दिया। मैं इस भरोसे को कायम रखूंगा। बीजेपी 400 सीटें जीतेगी और गोरखपुर सीट इतिहास रचेगी।
AAP से तंग आ चुकी है दिल्ली की जनता
नई दिल्ली से टिकट मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के अन्य नेताओं की आभारी हूं। अगर हम मोदी सरकार के कार्यकाल पर नजर डालें तो पता चलेगा कि कैसे भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली की जनता समझदार और जागरूक है। दिल्ली की जनता AAP से तंग आ चुकी है।
पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करेंगे
जांजगीर चांपा की भाजपा उम्मीदवार कमलेश जांगड़े ने कहा कि मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद। मैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा, सीएम विष्णु देव साई को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को पूरा करूंगी।
यह भी पढ़ें : ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली माधवी लता कौन? टिकट मिलते ही जंग का किया ऐलान
गुवाहाटी उम्मीदवार ने पार्टी नेतृत्व को दिया धन्यवाद
गुवाहाटी से टिकट मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार बिजुली कलिता मेधी ने कहा कि मैं पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देती हूं, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे राज्य के 42 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं में से चुना गया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
32 mins ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
1 hr agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
3 hrs agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
4 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
14 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines