हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024: भाजपा की दूसरी सूची आज हो सकती जारी, ये हैं MP के 5 उम्मीदवारों के संभावित नाम

Lok Sabha Election 2024 BJP Candidates: भाजपा की लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की दूसरी सूची का ऐलान आज होने की संभावना है। बीते दिन हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 90 उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। कैंडिडेट्स की सूची फाइनल हो चुकी है। मध्य प्रदेश की 5 सीटों से संभावित उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी।

Lok Sabha Election 2024 BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। इसमें करीब 90 कैंडिडेट्स का ऐलान संभव है। भाजपा ने गत 2 मार्च को पहली सूची में 195 उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह का नाम भी था।

कांग्रेस भी बीते दिन अपनी दूसरी सूची जारी कर चुकी है। उसमें 43 उम्मीदवारों के नाम थे। पहली सूची कांग्रेस ने गत 8 मार्च को जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे। कुल मिलाकर कांग्रेस 82 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव के रण में उतार चुकी है। आज पूरे देश की नजरें भाजपा की दूसरी सूची पर है, जिसमें मध्य प्रदेश की 5 सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी होंगे।

 

मध्य प्रदेश के 5 उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक सोमवार को दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी रात करीब 8 बजे मीटिंग में आए थे और उसके बाद करीब 3 घंटे उम्मीदवारों के मंथन में शामिल रहे।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, बिहार, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और ओडिशा समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम फाइनल हुए हैं। गुजरात की बची 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई और 7 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं।

मध्य प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों धार, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट लोकसभा के उम्मीदवारों का नाम भी फाइनल हुआ है। पहली सूची में भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 24 सीटों पर ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी।

विज्ञापन

ये हैं मध्य प्रदेश के 5 संभावित उम्मीदवार

रानी जाटवा (उज्जैन), गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी (धार), शंकर लालवानी (इंदौर), मौसम बिसेन, वैभव पवार (बालाघाट), मोनिका बट्टी, नत्थन शाह (छिंदवाड़ा)

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola