Lieutenant General Upendra Dwivedi : देश में नई सरकार बन चुकी है और इसी के साथ भारतीय थल सेना के नेतृत्व भी नया अधिकारी संभाल चुका है। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है। सेना की उत्तरी कमान के कमांडर रह चुके द्विवेदी अब पूरी थल सेना की कमान संभालेंगे। उन्होंने जनरल मनोज पांडे की जगह ली है।
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का जन्म 1 जुलाई 1964 को हुआ था। मध्य प्रदेश के रीवा में सैनिक स्कूल से पढ़े द्विवेदी ने नेशनल डिफेंस कॉलेज और यूएस आर्मी वॉर कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके अलावा वह डीएसएससी वेलिंगटन और आर्मी वॉर कॉलेज में भी कोर्सेज कर चुके हैं। उन्होंने डिफेंस एंड मैनेजमेंट स्टडीज में एमफिल किया है। इसके अलावा उनके पास स्ट्रैटेजिक स्टडीज के साथ-साथ मिलिट्री साइंस में मास्टर्स की डिग्री हैं।
परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजे गए
नए सेना प्रमुख को तीन जीओसी-इन-सी कमेंडेशन कार्ड्स के अलावा परम विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्य सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की जम्मू-कश्मीर रायफल्स की इन्फेंट्री में कमीशन किया गया था। अपने लगभग 40 साल के असाधारण सेवा काल के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने विभिन्न कमांड, स्टाफ, इंस्ट्रक्शनल और विदेशी नियुक्तियों में अपनी सेवाएं दी हैं।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
15 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines