बेंगलुरु के कग्गलीपुरा रेंज के बसवनपुरा वन में 4 तेंदुओं के शव मिले हैं. चारों शव बुरी तरह चोटिल और क्षत-विक्षत हालत में हैं. वन अधिकारियों के अनुसार, चारों शवों में एक शव मादा तेंदुआ का भी है, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके गर्भ में 3 शावक थे, जिनकी मौत भी हो गई है. चारों तेंदुओं के शरीर पर पत्थर से चोट के निशान मिले हैं, जिन्हें देखकर वन अधिकारियों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया तो मौके से बड़े-बड़े पत्थर मिले, जिन पर खून लगा था.
यह भी पढ़ें: आदमखोर तेंदुओं की होगी नसबंदी, भारत के इस राज्य का बड़ा फैसला; आपदा घोषित होंगे ये जंगली जानवर
खदान में विस्फोट से मौत होने की आशंका
जांच करने पर पता चला कि जिस समय मादा तेंदुआ की मौत हुई, उसी समय जंगल के पास एक खदान में विस्फोट हुआ था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि विस्फोट होने पर चट्टान का टुकड़ा गर्भवती मादा तेंदुआ को लगा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में अब सियासी रूप ले लिया है और चारों जानवरों की मौत को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. यशवंतपुर के BJP विधायक ST सोमशेखर ने वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जवाब मांगा है.
यह भी पढ़ें: 55 आदमखोरों का किया शिकार, गढ़वाली भाषा में बनेगी फिल्म; जानें कौन थे लखपत सिंह रावत?
BJP विधायक के अवैध ब्लास्टिंग के आरोप
विधायक सोमशेखर ने आरोप लगाया कि जिस इलाके में चारों जानवरों के शव मिले हैं, वहां काफी समय से अवैध ब्लास्टिंग के मामले काफी समय से चल रहे हैं. उन्होंने वन मंत्री से संपर्क करके इस मामले पर बात करने की कोशिश की थी, लेकिन वहां से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली. अब इस घटना को लेकर एक ऑफिशियल लेटर भेजकर जवाब मांगा गया है. अवैध ब्लास्टिंग पर रोक लगाने, दोषियों की पहचान करके तेंदुओं की मौत के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है.
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
16 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
37 mins agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
3 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
5 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines