Lawrence Bishnoi Gang Murdered Sukhdev Singh Gogamedi: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की आज जयपुर में हत्या कर दी गई। उनके घर में घुसकर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया। एक हमलावर भी क्रॉस फायरिंग में मारा गया। 2 हमलावर भागने में कामयाब हुए। हत्या करने का शक सुखदेव के गनमैन रह चुके नवीन पर जताया गया है, जो जवाबी कार्रवाई में मारा गया। वही हमलावरों को गोगामेड़ी से मिलवाने के बहाने लेकर आया था।इस दौरान गोगामेड़ी को गोली मारते ही हमलावरों ने नवीन को भी गोलियां मार दी। वहीं इस हत्याकांड के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है, जो एक्टर सलमान खान तक को मारने की धमकी दे चुका है। आखिर कौन है लॉरेंस बिश्नोई आइए जानते हैं…
लॉरेंस के खिलाफ 5 राज्यों में 36 केस दर्ज
लॉरेंस बिश्नोई पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ समेत पूरे देश में कुख्यात अपराधी है, जिसका नाम NIA के अपराधियों की लिस्ट में भी शामिल है। उस पर पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में 36 केस दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 17 केस पंजाब में दर्ज हैं। लॉरेंस 13 साल से अपराध की दुनिया में एक्टिव है, लेकिन उसने कभी खुद अपने हाथों से किसी को नहीं मारा, बल्कि वह अपने गुर्गों से अपराध करवाता है। वह इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में है, लेकिन जेल के अंदर बैठे ही वह बाहर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है। लॉरेंस को साल 2021 में दिल्ली पुलिस ने दबोचा था, तब से वह तिहाड़ जेल में है और जेल में बैठे ही उसने अपने गैंग को मजबूत किया। लॉरेंस बिश्नोई पर ही मई 2021 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मरवाने का आरोप है।
हार का बदला लेने की जिद ने बना दिया गैंगस्टर
लॉरेंस का जन्म 1992 में फाजिल्का में हुआ और उसके पिता पुलिस कांस्टेबल थे। पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ले चुका लॉरेंस छात्र नेता के रूप में राजनीति से जुड़ा। 2010 में पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के दौरान वह गोल्डी बराड़ के संपर्क में आया। उसने DAV कॉलेज चंडीगढ़ से छात्र संघ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गया, जो बर्दाश्त नहीं हुई और उसने विरोधी गुट पर गोली चला दी। इस मामले में वह गिरफ्तार हुआ था। जेल में वह गैंगस्टरों के संपर्क में आया। इनकी मदद से उसने दिल्ली, UP, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अपने गैंग को फैलाया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में 700 शार्प शूटर हैं, जो विदेशों में भी हैं। लॉरेंस की गर्लफ्रेंड का भी मर्डर हुआ था, लेकिन हार का बदला लेने के लिए चलाई गोली ने उसे अपराध की दुनिया का कुख्यात बना दिया।
संबंधित खबरें
'भारत के यूथ को कोई रोक नहीं सकता...', CJP प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान
9 mins agoप्लेन में घुसकर पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को किया डिटेन
14 mins agoCJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 40 लोग हिरासत में लिया
1 hr agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 hr ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 hr agoएक घंटे में 300 से ज्यादा कॉल... CJP के सौरव दास का फोन नंबर हुआ लीक
2 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते रद्द हुईं ट्रेनों की टिकटों का कैसे मिलेगा रिफंड?
2 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 hrs ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
4 hrs agoLIVE: CJP प्रोटेस्ट से पहले गाजीपुर बॉर्डर पर पत्थरों की बैरिकेडिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines