Law Commission report:(कुमार गौरव ) एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर लॉ कमीशन ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसके चलते अक्टूबर माह के अंत तक की रिपोर्ट सरकार के पास पहुंच जाएगी। वहीं, आपको बता दें कि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के मामले में आयोग कुछ ठोस नतीजे पर पहुंचा है। अहम् नतीजा है कि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ तकनीकी रूप से संभव है।
लॉ कमीशन रिपोर्ट में की बड़ी सिफारिश
लॉ कमिशन की ओर से रिपोर्ट में की गई सिफारिश के अनुसार, डीलिमिटेशन के बाद 2029 में लोकसभा और सभी विधानसभाओं के एक साथ चुनाव कराए जाए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चरणबद्ध ढंग से एक देश एक चुनाव को 10 साल में फैलाने से कोई लाभ नहीं होगा, इसलिए एक झटके में सभी चुनाव करवाना बेहतर विकल्प है। लिहाजा, चुनाव की यह प्रक्रिया लगभग 4 से 6 महीने तक चल सकती है। इसके साथ ही ऐसा करने से अधिक से अधिक विधानसभाएं एक साथ चुनाव के दायरे में आ जाएंगी।
‘एक देश एक चुनाव के लिए राज्यों से सहमति अनिवार्य नहीं’
सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार, आयोग का यह भी मानना है कि एक देश एक-चुनाव के लिए राज्यों से सहमति लेना अनिवार्य नहीं है। आपको बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 368 के क्लॉज 2 से आयोग ने यह निष्कर्ष निकाला है। वहीं, आपको बताते हैं कि आयोग यह सिफारिश करने जा रहा है कि 2026 में डीलिमिटेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक देश एक चुनाव के रास्ते पर बढ़ा जाए, इससे विधानसभाओं और लोकसभा में सीटों की संख्या का सही-सही पता चल जाएगा और चुनाव आयोग के लिए लॉजिस्टिक्स के सही फैसले लिए जा सकेंगे।
आयोग ने अपनी रिपोर्ट को रखा सीमित
चुनाव के दौरान पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के पहलू पर भी आयोग ने गौर किया है। विभिन्न एजेंसियों से मिले फीडबैक के अनुसार, अगर चुनाव 3 से 6 महीने तक फैलाए जाएंगे तो सुरक्षाकर्मियों को पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक शिफ्ट करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसी के साथ ही आयोग ने अपनी रिपोर्ट को लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ करने तक ही सीमित रखा है।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 hr agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
2 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान अर्नब की स्पीड हुई स्लो, MP/UP समेत 9 जिलों में अलर्ट
3 hrs agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
4 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
11 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
12 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
14 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines