Manipur Violence: केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर में कानून-व्यवस्था फेल है। मैंने अपने घर को बड़े अरमानों से बनवाया था। समझ में नहीं आ रहा है कि उसे क्यों टारगेट किया गया। मैं इस तरह के व्यवहार की उम्मीद अपने प्रदेशवासियों से नहीं करता। यह दूसरी बार है जब मेरे घर को टारगेट किया गया। पहली बार मैंने भीड़ को मना लिया था। लेकिन गुरुवार देर रात अचानक भीड़ ने हमला कर आग लगा दी। दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने से रोका गया।
दरअसल, राजकुमार रंजन सिंह विदेश राज्य मंत्री हैं। इस समय वे केरल में हैं। गुरुवार की रात इंफाल में कोंगबा स्थित उनके घर को आग के हवाले कर दिया गया। पेट्रोल बम भी फेंका गया। मंत्री ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे क्यों हमला कर रहे हैं। कोई कारण नहीं है। मैं राज्य में शांति लाने की कोशिश कर रहा हूं, बातचीत कर रहा हूं। इस बीच, इस तरह की अनचाही घटना हो गई। शुक्र है कि मेरे बेटे-बेटियां और परिवार वहां नहीं था। पेट्रोल बम फेंकना और घर जलाना मेरे जीवन पर हमला करने जैसा लगता है।
मानवता के दुश्मन हैं उपद्रवी
उन्होंने कहा कि मणिपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से विफल है। मौजूदा सरकार शांति बनाए नहीं रख सकी, इसलिए केंद्र सरकार ने बहुत सारी सुरक्षा और रैपिड एक्शन फोर्स भेजी है। मंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन किया था और उन्होंने सूचित किया कि वह राज्य से बाहर हैं।
सिंह ने कहा कि आंख के बदले आंख निकाल लेने से पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी। हिंसा किसी भी कारण से मदद नहीं करती है। जो लोग इस हिंसा में लिप्त हैं वे देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं। यह भी दर्शाता है कि वे मानवता के दुश्मन हैं।
बुधवार को 9 लोगों की गई जान
मणिपुर में बुधवार को ताजा हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। राज्य सरकार ने 20 जून तक राज्य में इंटरनेट बंद को और बढ़ा दिया है। बुधवार को उपद्रवियों ने इंफाल पश्चिम में मणिपुर के मंत्री नेमचा किपगेन के आधिकारिक आवास को जलाने की कोशिश की। उनका घर आंशिक रूप से जल गया।
3 मई को भड़की थी हिंसा
अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में मैतेई को शामिल करने की मांग के विरोध में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन (एटीएसयू) द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान झड़प के बाद 3 मई को मणिपुर में हिंसा भड़क गई थी। तब से राज्य में हिंसा की खबरें आ रही हैं। अब तक करीब 105 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Manipur Violence: इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन के आवास पर पेट्रोल बम फेंका, आग भी लगाई
संबंधित खबरें
'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
14 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
3 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines