पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव को सीबीआई कोर्ट से राहत मिली है। चारा घोटाले के पांच मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव किडनी से संबंधित इलाज के लिए अब सिंगापुर जा सकेंगे। सीबीआई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके पासपोर्ट रिलीज करने के आदेश दिया हैं।
शुक्रवार को याचिका पर हुई सुनवाई
लालू यादव के आवेदन पर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान लालू के अधिवक्ता ने इलाज के लिए सिंगापुर ले जाने के लिए पासपोर्ट जारी करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि कम से कम जाने की तारीख से 2 महीने का समय दिया जाए। अधिवक्ता ने कहा कि लालू यादल को किडनी ट्रांसप्लांट कराना है। वहां से लौटने के बाद पासपोर्ट पुनः कोर्ट में जमा कर दिया जाएगा। कोर्ट ने पासपोर्ट जारी करने का आदेश दे दिया।
कई बीमारियों से ग्रस्त हैं लालू यादव
पासपोर्ट रिलीज कराने के लिए लालू यादव पहले भी प्रयास कर चुके हैं, लेकिन कानूनी अड़चनों की वजह से उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी। अब उन्होंने अपनी किडनी ट्रांसप्लांटेशन का हवाला देते हुए सीबीआई कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की गुहार की तो अदालत ने अनुमति दी है। बता दें कि लालू काफी समय से किडनी संबंधित रोग से ग्रस्त हैं। गिरफ्तारी के बाद वह लंबे समय तक रांची रिम्स में इलाजरत रहे। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया था। जहां उनका इलाज चला। उनका शरीर कमजोर पड़ गया है और सक्रिय राजनीति से दूर ही रहते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines