Lalu Prasad Yadav Speech Highlights: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके 2014 के चुनावी भाषण को लेकर तंज कसा। लालू यादव ने कहा कि पीएम मोदी कहा था कि स्विस बैंकों में काली कमाई की बड़ी रकम जमा है। उन्होंने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपए जमा करने का दावा किया था। मोदी सरकार ने लोगों के जनधन खाते खुलवाए थे। मैं भी उस ऑफर के लालच में आ गया। हम पति-पत्नी ने भी अपना खाता खुलवाया। मगर पैसा नहीं आया। मिला क्या? ये आप लोगों को भी मालूम होगा।
राजद सुप्रीमो दो दिवसीय I.N.D.I.A मीटिंग के बाद मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। अब विपक्ष की अगली बैठक दिल्ली में होगी। हालांकि तारीखों का खुलासा नहीं किया गया है।
झूठ बोलकर सत्ता में आए पीएम मोदी
लालू यादव ने कहा कि आप सभी को याद होगा कि वे कैसे झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर सत्ता में आए। उन्होंने मेरा और कई अन्य नेताओं का नाम लिया कि स्विस बैंकों में हमारा पैसा है। पीएम मोदी ने कहा कि वह सत्ता में आएंगे, स्विस बैंकों से पैसा वापस लाएंगे और उस पैसे को देश की जनता के खातों में जमा कराएंगे। मैंने उस तरह का भ्रष्टाचार नहीं किया जो नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और बढ़ावा दे रहे हैं।
देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के शासन में देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं और विपक्षी दलों के एकजुट नहीं होने के कारण देश को कष्ट उठाना पड़ा। लालू यादव ने कहा कि हम सब एक हैं। जल्द सीट शेयरिंग की शुरुआत करेंगे। इसके लिए मैं अपना नुकसान करने को तैयार हूं। लेकिन राहुल गांधी को विश्वास दिलाता हूं कि देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे।
वैज्ञानिक मोदीजी को सूर्यलोक पर पहुंचा दें
लालू यादव ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पर हम सभी को गर्व है। लेकिन वैज्ञानिकों से अपील कर रहे हैं कि मोदीजी को सूर्यलोक पहुंचा दें।
सुप्रिया सुले ने अगली मीटिंग का किया ऐलान
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि INDIA गठबंधन की अगली मीटिंग दिल्ली में होगी। हालांकि उन्होंने तारीखों का ऐलान नहीं किया।
यह भी पढ़ें: चीन मुद्दे पर झूठ बोल रहे PM मोदी, राहुल गांधी का जोरदार हमला, पढ़ें कांग्रेस सांसद की खास बातें
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा, UP सरकार बोली- अधिकारियों ने उड़ाए पैसे
8 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
1 hr ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
4 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
6 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines