पश्चिम बंगाल: कोलकाता पुलिस एसटीएफ ने रविवार को मोनिरुद्दीन खान नामक युवक को गिरफ्तार किया है। मोनिरुद्दीन अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का सदस्य है। वह इन संगठन को रसद सहायता प्रदान करने के लिए करता था। अदालत ने उसे 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा दिया है।
एसटीएफ के मुताबिक मोनिरुद्दीन खान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। इससे पहले बंगाल पुलिस ने शनिवार को मुंबई एटीएस की मदद से दो खतरनाक आतंकियों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के डीआइजी दीप नारायण गोस्वामी ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने इनमें एक को दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर थाना क्षेत्र और दूसरे को मुंबई के निर्मलनगर इलाके से गिरफ्तार किया। इनके नाम समीर हुसैन शेख (30) और सद्दाम हुसैन खान (34) है।
एसटीएफ के अनुसार, दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन कुवैत- उल-हिंद से जुड़े हैं। इनमें सद्दाम को मुंबई पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) की मदद से पकड़ा गया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है। दोनों आतंकी बंगाल के दक्षिण 24 परगना का ही रहने वाला बताया जा रहा है। समीर देउलपोता के चांदनगर का जबकि सद्दाम डायमंड हार्बर के पुरुलिया कोस्टल थाना अंतर्गत अब्दुलपुर का रहने वाला है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines