Kuwait Fire: (तिलक भारद्वाज, यमुनानगर) कुवैत अग्निकांड में हरियाणा के एक शख्स की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। यमुनानगर के रहने वाले अनिल गिरि 5 साल पहले कुवैत गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए रोजी-रोटी की लालसा में कमाई के लिए परिवार से बेहद दूर चले गए। यमुनानगर के इंडस्ट्रियल एरिया के रहने वाले अनिल गिरि ने परिवार से एक दिन पहले ही बात की थी। अब घर आने की ही तैयारी में थे। पत्नी और दो बच्चे घर वापसी के इंतजार में थे। लेकिन अग्निकांड में अनिल की मौत की खबर ने परिवार को तोड़कर रख दिया।
5 साल पहले कुवैत गए, सिर्फ एक बार घर आए
बतौर वेल्डिंग असिस्टेंट के रूप में अनिल गिरि 5 वर्ष पहले कुवैत गए थे। बीच में एक बार यमुनानगर आना हुआ था। लेकिन दोबारा नहीं लौट सके। बुजुर्ग मां-बाप, मासूम बच्चे और धर्मपत्नी की आंखों में कभी न खत्म होने आंसू बह रहे हैं। परिवार की हताशा और गरीबी अब मदद की गुहार लगा रही है। चार भाई बहनों में अनिल सबसे छोटे थे। बहन आरती गिरि स्थानीय गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के कैंटीन में काम करती है। आरती ने बताया कि घटना से एक दिन पहले घर के सभी लोगों से उनकी फोन पर बात हुई थी। अनिल के एक मित्र,जो कुवैत में किसी दूसरी कंपनी में काम करते हैं, ने बताया कि अनिल की मौत आग से झुलसकर नहीं हुई। वे अपने कमरे में पांच साथियों के साथ थे। दम घुटने के कारण कोई जिंदा नहीं बचा।
यह भी पढ़ें:27 साल के श्रीहरि ने की ही थी करियर की शुरुआत, कुवैत अग्निकांड में चली गई जान
बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनिल के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है।केंद्र सरकार की ओर से भी पीड़ित परिजनों की मदद का भरोसा दिया गया है। नीतू गिरि ने बताया कि उनके दोनों बच्चे अभी पढ़ रहे हैं। मासूमों को पालने के लिए उनके पास कोई सहारा नहीं है। पत्नी ने हरियाणा सरकार से प्रार्थना की है कि उसके परिवार की हिफाजत की जाए।अनिल के परिजनों के अनुसार अनिल के पार्थिव शरीर को कुवैत से भारत लाए जाने की सूचना मिली है। अनिल मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार वहीं होगा।
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
31 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
55 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines