Kusha Air Defence System: जब ऑपरेशन सिंदूर का आगाज हुआ था, तो दुनिया के किसी भी देशों ने यह नहीं सोचा था कि भारत के पास भी मेक इंन इंडिया के तहत बने कई मारक क्षमता वाले हथियार हो सकते हैं क्योंकि भारतीय रक्षा मंत्रालय पिछले कई सालों से विदेशी हथियारों की डील करता आया था। लेकिन पिछले कुछ सालों से देशी हथियार यानी आत्मनिर्भर भारत से बने हथियारों पर विशेष जोर दिया जाने लगा। शुरुआत में भले ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे देशी डिफेंस पटरी पर आने लगी है। अब बॉर्डर सुरक्षा में भी इसका ही इस्तेमाल होने लगा है। अब जब ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकिस्तान के गैंगों और इनके इमारतों यानी अड्डों पर हमला किया गया, तो भारत की तीनों सेनाओं के तेजी से रक्षा क्षेत्र में उभरते हुए पूरी दुनिया ने देखा।
S-400 को कड़ी टक्कर देगा एयर डिफेंस सिस्टम कुश
ऑपरेशन सिंदूर में S-400 की काफी चर्चा हुई थी, जिसने पाकिस्तान के हवाई हमलों को नेस्तनाबुत कर दिया था। अब S-400 को कड़ी टक्ककर देने के लिए तैयार है भारत का देशी रक्षा कवच एयर डिफेंस सिस्टम कुश। जी हां, जैसा नाम वैसा काम करने के लिए दुश्मनों पर हमला करने के लिए तैयार है कुश एयर डिफेंस सिस्टम। दुश्मन देश पाकिस्तान और इसका सहयोगी चीन जब कुश एयर डिफेंस की पॉवर को देखेगा, तो शायद ही खुद के बचाव में किसी भी एयर डिफेंस को तैयार कर पाएगा।
DRDO की ओर से हुआ विकास
प्रोजेक्ट कुश DRDO की ओर से विकसित भारत का एक स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम है जिसे ERADS यानी विस्तारित रेंज एयर डिफेंस सिस्टम भी कहा जाता है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने नोटिस किया कि भविष्य के युद्ध में ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो सकता है, जैसा कि पाकिस्तान की तरफ से किया गया था। इसी को देखते हुए प्रोजेक्ट कुश को लाया जा रहा है, जो एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है, जो किसी भी हवाई खतरों से निपट सकता है।
स्वदेशी ही पहला विकल्प
भारत के पास रूसी एयर डिफेंस सिस्टम S-400 भी है, लेकिन जिस तरह से युद्ध की नीति और रणनीति बदल चुकी है, उसे देखते हुए विदेशी हथियार पर हर वक्त निर्भर नही रहा जा सकता है। इसी का परिणाम है डीआरडीऔ का ड्रीम प्रोजेक्ट कुश, जो 250 किलोमीटर की दूरी पर लड़ाकू आकार के लक्ष्यों और 350 किलोमीटर की दूरी पर बड़े विमानों को मार गिरा सकती है।
ये भी पढ़ें- विपक्ष की मांग के बीच मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान, किरेन रिजिजू बोले-ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को तैयार
संबंधित खबरें
'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
18 mins agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
47 mins ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
1 hr agoLIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
4 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
4 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
12 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
12 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
13 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines