Steve Jobs Letter: देश के बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ मेले में एप्पल के को-फाउंडर रहे स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स पहुंची हैं। उनके प्रयागराज पहुंचने को लेकर कहा जा रहा है कि लॉरेन ने अपने पति की इच्छा को पूरा किया है। दरअसल, 1974 में स्टीव जॉब्स ने कुंभ मेले में शामिल होने के लिए एक लेटर लिखा था। जिसमें उन्होंने लिखा कि वह कुंभ मेले के लिए भारत जाना चाहते हैं। इस लेटर को 4.32 करोड़ रुपये में बेचा गया है।
लॉरेन कुंभ में हुईं शामिल
एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पावेल प्रयागराज पहुंचीं, जहां पर उनको कमला नाम दिया गया। मकर संक्रांति के पवित्र पर्व पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के शिविर में उन्होंने पूजा पाठ किया। हालांकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी जिसकी वजह से पावेल संगम में अमृत स्नान नहीं कर सकीं। आपको बता दें कि कैलाशनंद गिरि ने लॉरेन पॉवेल को कुछ समय पहले ही अपनी शिष्य बनाया है।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: आस्था, परंपरा और संगम की 10 अद्भुत तस्वीरें
स्टीव जॉब्स का लेटर
देश दुनिया में मशहूर कुंभ मेले में जाने की प्लानिंग स्टीव जॉब्स की भी थी। जिसका जिक्र उन्होंने 1974 में लिखे एक लेटर में किया है। उनका यह लेटर 4.32 करोड़ रुपये में बिका है। इसी को देखते हुए कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी ने उनकी यहां आने की इच्छा पूरी की है। जॉब्स के 19वें जन्मदिन को यह लेटर लिखा गया था, जो उनके बचपन के दोस्त टिम ब्राउन के लिए था।
जॉब्स ने इसमें कुंभ मेले में भाग लेने की अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा, वह कई बार रोए थे। मैं कुंभ मेले के लिए भारत जाना चाहता हूं, जो अप्रैल के महीने में शुरू होता है। मैं मार्च में किसी वक्त जाऊंगा, अभी तक निश्चित नहीं हूं। आप कब मिलेंगे? लेटर के आखिर में उन्होंने अपने नाम के साथ ‘शांति’ लिखा था।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh Live Updates: पवित्र स्नान शुरू, दो दिन में 5 करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी, हजारों लोग उमड़े
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
16 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines