Kolkata Doctor Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सीबीआई फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दरिंदगी के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी ने आरोपी के लिए फांसी की मांग की है। जिसके तहत रविवार को हर जिले में धरने दिए गए हैं। वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने सीबीआई को मामले का पर्दाफाश करने के लिए रविवार तक का समय दिया था। बताया जा रहा है कि शाम के समय लोगों के प्रदर्शन में टीवी और फिल्म जगत से जुड़े कलाकार भी शामिल होंगे।
आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की कॉल डिटेल, मैसेज और वाट्सएप की जांच सीबीआई करवाएगी। आज CGO कॉम्प्लेक्स पहुंचते ही CBI ने उनका मोबाइल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया। कोलकाता पुलिस के अधीन सभी थानों के सिविक वॉलंटियर्स की जानकारी मांगी गई है। स्कैनिंग का काम अस्पताल में शुरू किया गया है। अगल-बगल से लोगों को हटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:कोलकाता रेप-मर्डर केस में बोलीं निर्भया की मां, कहा ”ऐसी घटनाएं तब तक होती रहेंगी…”
वहीं, बंगाल के राज्यपाल ने भी सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। सीवी आनंद बोस ने कहा कि ये सरकार की नाकामी है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों सीएम ने रखे हुए हैं। उनके विभागों में इतना बड़ा कांड हो गया। वहीं, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से भी सीबीआई ने लगातार दूसरे दिन पूछताछ की है। वहीं, सीबीआई ने जानकारी दी थी कि आरोपी संजय रॉय का साइकोलॉजिकल टेस्ट करवाया जाएगा। जिसके लिए उसे ले जाया गया है। केंद्र सरकार ने हर दो घंटे में पुलिस से राज्य के हालातों को लेकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस कांड के विरोध में देशभर में धरने-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।
कोलकाता पुलिस ने सांसद को किया तलब
डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मचारी लगातार काम छोड़ न्याय की मांग कर रहे हैं। जिसके कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने हिंसा की जांच के लिए एक कानून बनाने और उचित सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। वहीं, कोलकाता पुलिस ने TMC सांसद सुखेंदु शेखर रॉय को तलब कर मुख्यालय बुलाया है। आरोप है कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज के पास खोजी कुत्ते भेजे जाने की गलत सूचना फैलाई। बीजेपी की नेता लॉकेट चटर्जी ने भी मामले में सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूर्व प्रिंसिपल घोष को थर्ड डिग्री देने तक की डिमांड कर डाली। गंभीर आरोप घोष के खिलाफ लगाए।
ये भी पढ़ें… Kolkata Rape Case को देख Twinkle Khanna बेटी के लिए डरी, बोलीं- ‘अकेले मत जाओ’
संबंधित खबरें
'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
4 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
4 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
5 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
7 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
7 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
7 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
8 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines