Kolkata Underwater Metro: कोलकाता में हुगली नदी के नीचे 6 मार्च से अंडरग्राउंड मेट्रो शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। जानकारी के अनुसार यह करीब जमीन के 33 मीटर नीचे है। पहली बार ज्वाइंट में हाइड्रोफिलिक गैसकेट का इस्तेमाल कर यह टनल तैयार की गई है। दरअसल, यह गैसकेट पानी के संपर्क में आने पर अपने आकर से करीब 10 गुना अधिक फैल जाती है।
ऐसे काम करती है यह तकनीक
मेट्रो इंजीनियरों के अनुसार इस तकनीक में हाइड्रोफिलिक रबर सील और प्रोफाइल पानी को एब्जॉर्ब करते हैं। इंजीनियरों के अनुसार इससे वॉल्यूम बढ़ता है और निर्माण तत्व के जोड़ों में एक प्रभावी सील बन जाती है। यह चलते हुए मिट्टी काटने के साथ उस हिस्से (जहां निर्माण कार्य चल रहा होता है) को सील कर देती है। जिससे पानी, मिट्टी और मलबे को वहां आने से रोका जाता है और निर्माणकार्य आसानी से किया जा सकता है।
चंद सेकंड में निकल जाएगी ट्रेन
जानकारी के अनुसार यह मेट्रो जमीन के नीचे चलाई जाएगी। यह सुरंग हुगली नदी के पूर्वी तट पर एस्प्लेनेड रोड और पश्चिमी तट पर हावड़ा मैदान को जोड़ेगी। बताया जा रहा है कि हावड़ा से एस्प्लेनेड रोड तक की कुल दूरी करीब 4.8 km है। जिसमें कुछ मीटर का हिस्सा पानी के नीचे है, जहां से चलती ट्रेन तकरीबन 45 सेकंड में गुजर जाएगी।
100 सालों की योजना
सभवत: यह देश में पहली मेट्रो है जो नदी के नीचे चलाई जाएगी। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार यह सुरंग अगले 100 सालों से अधिक सालों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस सुरंग की लंबाई करीब 520 मीटर है और उसकी ऊंचाई 6 मीटर की है।
ये भी पढ़ें: टीचर नहीं! बच्चे ही तैयार करेंगे एक-दूसरे की रिपोर्ट कार्ड, क्या है NCERT का नया सेल्फ ऑब्जर्वेशन प्रोसेस?
ये भी पढ़ें: दिल्ली में घुसने का किसनों का प्लान ‘लीक’, स्प्रेशल ब्रांच ने दिया दिल्ली पुलिस को तगड़ा इनपुट
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
4 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
4 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
7 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
12 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
14 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
15 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
15 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines