Kolkata। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद गिरफ्तार कांग्रेस नेता कौस्तव बागची को जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद वे बीच सड़क बैठ गए और अपना सिर मुंडवाया। साथ ही ममता सरकार को बंगाल से विदा करने की शपथ ली।
कौस्तव ने कहा कि जब तक ममता बनर्जी की सरकार की राज्य से विदाई नहीं हो जाती है, वे अपने सिर पर बाल नहीं रखेंगे।
कौस्तव हाईकोर्ट के वकील, ममता सरकार के खिलाफ मुखर
कौस्तव बागची कोलकाता हाईकोर्ट के वकील भी हैं। वे बीते कुछ सालों से ममता सरकार के खिलाफ काफी मुखर रहते हैं। दरअसल, सागरदिघी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर व्यक्तिगत हमला किया था। इसके विरोध में कौस्तव ने एक निजी टीवी चैनल पर ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे दिया।
शुक्रवार की देर रात दर्ज हुआ केस
शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे बर्टोला थाने में एक तृणमूल समर्थक सुमित सिंह द्वारा कौस्तव बागची के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। यह केस IPC की धारा 120बी, 354ए, 504, 505, 509, 506 और 153 के तहत दर्ज किया गया।
पुलिस शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे कौस्तव के घर उत्तर 24 परगना के बैरकपुर पहुंच गई। पुलिस ने बिना नोटिस दिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
फेसबुक पर लिखा- आखिरकार मुझे अरेस्ट कर लिया गया
गिरफ्तारी के दौरान कौस्तव बागची ने अपने फेसबुक प्रोफाइल में पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘आखिरकार मुझे अरेस्ट कर लिया गया है।’ उनके पोस्ट के बाद पश्चिम बंगाल यूथ कांग्रेस ने उनकी रिहाई की मांग को लेकर बर्टोला पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
रिहाई के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सुमन रॉय चौधरी ने बताया है कि, ‘मैं आधी रात में कौस्तव बागची को अरेस्ट करने के लिए कोलकाता पुलिस की कड़ी निंदा करता हूं। ममता सरकार किसी की बोलने की आजादी नहीं छीन सकती। सरकार को कौस्तव बागची को फौरन रिहा करना चाहिए।
कौस्तव बागची की रिहाई के लिये पूरे दिन चले कांग्रेस की विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार कोलकाता के बैंकसोल कोर्ट में उन्हें पेश किया गया।
एक हजार के निजी मुचलके पर रिहा
अदालत में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने एक हजार रुपये के निजी मुचलके पर बागची को जमानत दे दी। जिसके बाद कौस्तव बागची ने बीच सड़क पर तृणमूल सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए अपना सर मुंडवा लिया और यह प्रण भी लिया की वह अपने सर पर तब तक बाल नही उगवाएंगे जब तक राज्य से ममता सरकार की विदाई नहीं हो जाती है।
कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: General Elections 2024: बंगाल की CM ममता बनर्जी बोलीं- लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं, अकेले लड़ेगी TMC
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
7 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
8 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
9 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
10 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
11 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
12 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
14 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
14 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
15 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines