प्रेमी के खातिर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया, पिछले कुछ समय से इस तरह की खबरें सुनने को मिल रही थीं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर कहेंगे कि प्यार हो तो ऐसा। जीवनसाथी हो तो ऐसा, वरना न हो। जी हां, पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी सागर की प्रेम कहानी सुनकर आंखें छलक जाएंगी। सागर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौली से शादी करने का वादा किया था।
लेकिन उसकी प्रेमिका को कैंसर था। शादी से पहले कैंसर से गर्लफ्रेंड की मौत हो गई, लेकिन सागर ने अपना वादा नहीं तोड़ा। उसने अपनी मर चुकी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई। उसे लाल जोड़ा पहनाकर, मांग में सिंदूर भरकर, हाथों में लाल चूड़ा पहनाकर पत्नी बनाकर उसे अंतिम विदाई दी। सागर ने अपनी दिवंगत पत्नी मौली की याद में जीवनभर दूसरी शादी नहीं करने का संकल्प भी लिया।
यह भी पढ़ें:मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी शिवालिक शर्मा गिरफ्तार, जोधपुर की युवती ने लगाए हैं गंभीर आरोप
मौली ने 2 मई को ली आखिरी सांस
मिली जानकारी के अनुसार, 23 साल की मौली मंडल कोलकाता के हावड़ा की रहने वाली थी। उसके सागर बारिक के साथ प्रेम संबंध थे, लेकिन साल 2023 में मौली का कैंसर हो गया। कोलकाता के SSKM अस्पताल में मौली की सर्जरी और कीमोथेरेपी हुई, लेकिन वह ठीक नहीं हुई। सागर ने मौली से शादी करने का फैसला किया, लेकिन 3 महीने पहले मौली की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इस बार मौली रिकवर नहीं कर पाई।
2 मई को मौली ने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली, लेकिन सागर ने अपना वादा नहीं तोड़ा। मौली दम तोड़ चुकी थी, लेकिन सागर ने उसकी मांग भरी। उसे लाल जोड़ा पहनाया और चूड़ा पहनाया। दोनों परिवारों की मौजूदगी में दुल्हन बनाकर मौली को अंतिम विदाई दी गई। सागर ने कहा कि मौली की आखिरी इच्छा को उसने पूरा किया है और वह अब कभी दूसरी शादी नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें:3 साल की बच्ची का ‘मृत्यु तक उपवास’; 10 मिनट में त्यागे प्राण, जानें मां-बाप को क्यों लेना पड़ा फैसला?
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
1 hr agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
2 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
2 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
9 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
10 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
12 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines