Kolkata Doctor Rape Murder Case Victim Father on Durga Puja: कोलकाता रेप मर्डर केस में ममता सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच पीड़िता के पिता ने भी ममता सरकार पर नाराजगी जताई है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दरिंदगी के बाद जिंदगी की जंग हारने वाली ट्रेनी डॉक्टर की कहानी हर किसी की जुबां पर है। पीड़िता के पिता का कहना है कि ममता सरकार ने जिस तरह मामले से डील किया, उससे वो काफी दुखी हैं। अब ममता बनर्जी इस मुद्दे को दबाने के लिए दुर्गा पूजा का सहारा ले रही हैं।
पीड़िता के पिता ने क्या कहा?
पीड़िता के पिता ने कहा कि हमें लगता है कि इस साल कोलकाता में कोई दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा। अगर कोई मनाता भी है, तो वो खुशी-खुशी यह त्योहार नहीं मनाएंगे। बंगाल के सभी लोग और पूरा देश मेरी बेटी को अपनी बेटी मान चुका है। वहीं पीड़िता की मां ने भी ममता बनर्जी की आलोचना की है।
मां ने ममता से पूछा सवाल
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में अपनी बेटी को खोने वाली मां का कहना है कि हम हर साल अपनी बेटी के साथ दुर्गा पूजा मनाते थे। मगर अब हम कभी दुर्गा पूजा या आने वाला कोई भी त्योहार नहीं मनाएंगे। ममता बनर्जी का कथन गलत है। अगर उनके परिवार की किसी बेटी के साथ ऐसा हुआ होता, क्या तब भी वो यही कहती?
पिता ने ममता पर बोला हमला
पीड़िता के पिता का कहना है कि बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस केस पर कोई काम नहीं किया। उन्होंने सिर्फ संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया। हम शुरू से कह रहे हैं कि विभाग का कोई शख्स इस केस में शामिल है। मगर किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
ममता बनर्जी का बयान
बता दें कि ममता बनर्जी ने लोगों से फेस्टिव मोड में वापस लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं सबसे त्योहारों मनाने की गुजारिश करती हूं। CBI केस की जांच कर रही है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सभी डॉक्टरों को काम पर लौटने का आदेश दिया था। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वो धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर चुनाव से पहले उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे पूर्व सीएम
संबंधित खबरें
'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
20 mins agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
2 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines