Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल काॅलेज में ट्रेनी डाॅक्टर से हत्या और रेप के मामले में सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई कर रहा है। अब तक कोर्ट 2 बार इस मामले को देख चुका है। मामले में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पेश हो रहे हैं। घटना की जघन्यता को देखकर कुछ लोगों को लग सकता है कि सिब्बल को केस में राज्य सरकार के बचाव में नहीं खड़ा होना चाहिए। हालांकि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
लेकिन दिक्कत तब हो गई जब कपिल सिब्बल ने कोलकाता की जघन्यतम घटना को ‘Systematic Malice’ बताकर जब देश में हो रही अन्य घटनाओं के साथ इसकी तुलना कर इसका सामान्यीकरण कर दिया। चूंकि सिब्बल साहब सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी हैं। SCBA के लेटर हेड पर जारी एक रिजोल्यूशन में यह बात कही गई है और सुप्रीम कोर्ट को इस बात के लिए धन्यवाद दिया गया है कि कोर्ट ने इस मामले में दख़ल देकर देश भर में घट रही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है।
Kapil Sibbal Resolution
ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी और जेलेंस्की ने किन मुद्दों पर की बात? सोशल मीडिया पर भी हुए दोनों के चर्चे
ऑफिस बीयरर्स ने लगाया ये आरोप
विवाद में नया मोड़ ये आया है कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के तमाम ऑफिस बीयरर्स ने आरोप लगाया है कि कपिल सिब्बल ने अपने मन की बात को रिजॉल्यूशन के रूप में पेश कर दिया है। SCBA के ऑफिस बीयरर्स ने सिब्बल को लिखे पत्र में कहा है कि ऐसा कोई प्रस्ताव एक्सक्यूटिव कमेटी के सामने न तो आया था और न पास हुआ था। आपने अपने व्यक्तिगत विचार को एक्सक्यूटिव कमेटी से पास रिजॉल्यूशन के रूप में खुद के हस्ताक्षर से जारी कर दिया है। SCBA की एक्सक्यूटिव कमेटी ने कहा है कि कमेटी पीड़ित परिवार के साथ है और न्याय की मांग करती है।
ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में गठबंधन को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
8 mins ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
28 mins agoLIVE: : वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल
36 mins ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
8 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
9 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
10 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
10 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
11 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
12 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines