Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल काॅलेज और हाॅस्पिटल के 50 वरिष्ठ डाॅक्टरों ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। सभी डाॅक्टरों ने अनशन के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता दिखाने के लिए पद छोड़ दिया है। बता दें कि सामुहिक इस्तीफे का फैसला मंगलवार सुबह मेडिकल काॅलेज के विभिन्न विभागों के प्रमुखों की बैठक में लिया गया।
एक सीनियर डाॅक्टर की मानें तो मंगवार सुबह सभी विभाध्यक्षों की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया था। हाॅस्पिटल के सभी 50 वरिष्ठ डाॅक्टरों ने इस्तीफे पर साइन किए हैं। यह जूनियर डाॅक्टरों की एकजुटता व्यक्त करने के लिए है। एनआरएस मेडिकल काॅलेज और हाॅस्पिटल के डाॅक्टर भी इस्तीफा दे सकते हैं। डाॅक्टरों ने अनशन के मंच से डाॅक्टरों के साथ एकजुटता का संकल्प लिया। बता दें कि जूनियर डाॅक्टर अपने इस्तीफे दे सकते हैं।
बता दें कि डाॅक्टर पिछले कई दिनों से लेडी डाॅक्टर से रेप और हत्या के मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा भ्रष्ट स्वास्थ्य प्रणाली को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। जूनियर डाॅक्टर कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर हैं।
10 डाॅक्टर और 59 स्टाफ सस्पेंड
इससे दो दिन पहले कोलकाता के आरजी कर काॅलेज और हाॅस्पिटल में थ्रेट कल्चर और मनी लाॅन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही कमेटी ने बड़ा एक्शन लिया था। कमेटी ने 10 डाॅक्टरों और 59 स्टाफ को सस्पेंड कर दिया था। इन डाॅक्टरों पर रैगिंग समेत कई आरोप लगे हैं। इसके साथ ही इन डाॅक्टरों को अगले 72 घंटों में हाॅस्टल खाली करने का आदेश दिया है। आरोपियों के नाम मेडिकल काॅउंसिल को भेजे जाएंगे, जिससे उनका रजिस्ट्रेशन रद्द हो सके।
ये भी पढ़ेंः कितनी ताकतवर होगी जम्मू-कश्मीर की नई ‘सरकार’, विधानसभा के पास क्या-क्या होंगी ‘शक्तियां’
सीबीआई को कोर्ट की खरी-खरी
मामले की जांच कर रही सीबीआई को भी कोर्ट ने खरी-खरी सुनाई। दरअसल ने सीबीआई ने संदीप घोष और अभिजीत मंडल से पूछताछ के लिए दोबारा कस्टडी मांगी। इस पर कोर्ट ने कहा आप इतने लापरवाह कैसे हो सकते हैं? सीबीआई ने दोनों आरोपियों की दोबारा हिरासत के लिए आवेदन किया। कोर्ट में अभिजीत मंडल के वकील ने कहा कि मेरे मुवक्किल पिछले कुछ दिनों से न्यायिक हिरासत में हैं। उनसे एक मिनट पूछताछ नहीं की गई। ऐसे में अब सीबीआई का दोबारा कस्टडी मांगना समझ से परे हैं।
ये भी पढ़ेंः J-K में आर्टिकल 370 की होगी वापसी? नेशनल कॉन्फ्रेंस बनी सबसे बड़ी पार्टी, समझिए आगे की राजनीति
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका गिरफ्तार? आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी
39 mins agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
12 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
13 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines