हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'कोलकाता रेप-हत्या केस की सिर्फ एक ही सजा...', हॉस्पिटल में तोड़फोड़ पर क्या बोलीं CM ममता?

Kolkata Doctor Rape Murder Case : पूरे देश में कोलकाता रेप-हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस बीच भीड़ ने आरजी कर अस्पताल में हमला किया। इसे लेकर सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
सीएम ममता बनर्जी। (File Photo)

Kolkata Doctor Rape Murder Case : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से देशवासियों में आक्रोश व्याप्त है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसे लेकर कई राज्यों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में हुई तोड़फोड़ के लिए राजनीतिक दलों पर आरोप लगाया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि जहां तक मुझे जानकारी मिली है, मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हम अभी भी कहते हैं कि आरोपियों को फांसी होनी चाहिए। हमने सारे दस्तावेज दे दिए हैं, जो भी लीक हो रहा है, जब तक हमारी पुलिस जांच कर रही थी, तब तक कुछ भी लीक नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : गर्दन टूटी, चेहरे पर नाखून के निशान, प्राइवेट पार्ट से खून बहा, लेडी डॉक्टर की ऑटोप्सी रिपोर्ट में सामने आया सच

निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए : मुख्यमंत्री

उन्होंने आगे कहा कि मेरी और बंगाल के लोगों की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। यह बहुत बड़ा अपराध है, इसकी एकमात्र सजा फांसी है, अगर अपराधी को फांसी होगी तभी लोगों को इससे सबक मिलेगा, लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए।

तोड़फोड़ में बाहरी के साथ राजनीतिक दलों के लोग भी थे 

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कल आरजी कर अस्पताल में जो क्षति हुई है, जिन्होंने यह तांडव किया है वे आरजी कर के छात्र आंदोलन से जुड़े नहीं हैं, वे बाहर के लोग हैं, मैंने जितनी वीडियो देखी है, उसमें किसी के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज हैं वे भाजपा के लोग हैं, और कुछ लोगों के हाथ में सफेद लाल झंडे हैं। पुलिस पर भी आक्रमण हुआ।

यह भी पढ़ें : ‘जैसा ट्रेनी लेडी डॉक्टर का हाल हुआ, वैसा तुम्हारा भी होगा’, एक और महिला Doctor को मिली धमकी

पुलिसकर्मियों पर भी हुआ अटैक : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ने आगे कहा कि पुलिस के लोगों पर बहुत आक्रमण हुआ, लेकिन मैं उन्हें साधुवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने धीरज नहीं खोया, उन्होंने शांति के लिए किसी को चोट नहीं पहुंचाई। अब केस हमारे हाथ में नहीं हैं, CBI के हाथ में हैं, आपको कुछ बोलना है तो CBI को बोलें, हमें कोई आपत्ति नहीं हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें