Mahua Moitra News: पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा सामाजिक और राजनीतिक के साथ-साथ अन्य मुद्दों को लेकर भी केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमलावर रहती हैं। ताजा मामले में उन्होंने Sansad TV पर हमला करते हुए कहा कि जब भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (INDIA) के नेता बोलते हैं तो कम तवज्जो दी जाती है और जब एनडीए के वक्ता बोलते हैं तो कैमरे का फोकस उन्हीं पर रहता है।
ट्वीट कर उठाए सवाल
इस बाबत उन्होंने ताजा ट्वीट में लिखा है- ‘शर्म करो-शर्म करो’। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि यह कोई जानता है कि कैसे ‘वे’ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान सभी भारतीय जनता पार्टी के वक्ताओं पर लगातार ध्यान केंद्रित करते हैं, लेकिन जब भी INDIA के वक्ता अपनी बात रख रहे होते हैं तो वे केवल अध्यक्ष पर ध्यान केंद्रित करते हैं। महुआ ने द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम की सांसद एम. कनीमोझी और भारतीय जनता पार्टी की सांसद हिना गावित का उदारण देते हुए कहा कि दोनों में फर्क किया गया।
बिंदास अंदाज में बोलने के लिए मशहूर हैं महुआ
वहीं, अपने संसद या फिर बाहर अपने महुआ मोइत्रा अपने आक्रामक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 12 अक्टूबर 1974 को जन्मीं महुआ कृष्णानगर से लोकसभा सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 2019 के भारतीय आम चुनाव में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआइटीसी) पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और सीट जीती।
Salman Khan की ‘भाभी’ ने Delhi Metro के यात्रियों दी कौन सी सलाह, क्या आप नहीं जानना चाहेंगे
अपने बिंदास अंदाज और आक्रामक संबोधन के लिए मशहूर महुआ ने कई बार अपने बयानों और टिप्पणी से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पार्टी को असहज किया है। बावजूद इसके वह लोकसभा की उन चर्चित नेताओं में शुमार हैं, जिन्हें सर्वाधिक सुना और पढ़ा जाता है।
Lok Sabha Election 2024: पंजाब में सभी 13 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, AAP से नहीं होगा समझौता
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
2 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
3 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
4 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
6 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
9 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
9 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
10 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines