Tomato Price Hike: तड़का लगाने में सर्वाधिक इस्तेमाल किए जाने वाले टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी सातवें आसमान पर हैं, जबकि दिल्ली समेत देश के अधिकतर राज्यों में टमाटर अब भी बहुत महंगा बिक रहा है। संबंधित राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के प्रयास के बावजूद टमाटर के दाम काबू में नहीं आ रहे हैं। लोगों को राहत देने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य कई शहरों में सस्ते टमाटर बेच रहा है, लेकिन इससे हालात में कोई खास बदलाव नहीं आया है। सरकार ने प्रत्यक्ष तौर पर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन टमाटर के दामों में कमी आने में अभी और समय लगेगा। आइये जानते हैं कि आपके शहर में टमाटर की कीमत कितने रुपये प्रति किलोग्राम है?
उत्तर प्रदेश में भी मिल रहा महंगा टमाटर
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी टमाटर के दाम काबू में नहीं आ रहे हैं। यहां पर दिल्ली से भी बदतर हालात हैं। यूपी के अधिकतर शहरों में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है। लखनऊ और कानपुर में प्रति किलोग्राम टमाटर 180-200 रुपये के बीच मिल रहा है। गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फनगर और सहारनपुर में थोड़ी राहत है, लेकिन लोग फिर भी टमाटर की बढ़ती कीमत से परेशान हैं।
राजस्थान में भी कीमत बेकाबू
पिछले महीने बाढ़ से प्रभावित राजस्थान में भी टमाटर की कीमत बेकाबू है। सरकार के प्रयास भी कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। राजस्थान के अधिकतर शहरों में टमाटर की कीमत बहुत अधिक है। भरतपुर जिले की बात करें तो यहां पर टमाटर 240 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।
कोलकाता में 160 kg मिल रहा टमाटर
पश्चिम बंगाल भी तेज बारिश से पिछले महीने परेशान हुआ था। बावजूद इसके यहां पर हालात थोड़ा बेहतर है। यहां पर टमाटर की कीमत 185 रुपये प्रतिकिलोग्राम के करीब है। यह कोलकाता में कीमत है, अन्य शहरों में दाम कम हैं। यही स्थिति ओडीशा और आंध्र प्रदेश की भी है। यहां भी पश्चिम बंगाल की तरह राहत है।
दिल्ली में 210 तो नोएडा में 250 kg के पार है दाम
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में कई सब्जी मंडी होने के बावजूद टमाटर महंगा बिक रहा है। दिल्ली में मामूली राहत के साथ टमाटर की कीमत 210 रुपये प्रति किलोग्राम है, तो नोएडा में यह 250 रुपये किलो या फिर इससे भी अधिक कीमत में बिक रहा है। NCCF दोनों शहरों में सस्ते टमाटर आम जनता को मुहैया तो करा रहा है, लेकिन अधिकतर लोग तो महंगा टमाटर खरीदने के लिए ही मजबूर हैं।
मुंबई में हल्की राहत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तुलनात्मक रूप से महंगे टमाटर से थोड़ी राहत है। मुंबई में टमाटर 160 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है तो नासिक, कोल्हापुर समेत अन्य शहरों में टमाटर के दाम थोड़े से कम हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई में आगामी कुछ दिनों में टमाटर के दामों में कमी आ सकती है।
तमिलनाडु में हालात और बेहतर
कृषि प्रधान राज्यों में शुमार तमिलनाडु में अधिकतर जगहों पर टमाटर के दामों से थोड़ी राहत मिली हुई है। राजधानी चेन्नई की बात करें तो यहां पर टमाटर की कीमत 150 रुपये प्रति किलो है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
6 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
6 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
9 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines