Kirodi Lal Meena Rajasthan Politics: बीजेपी नेता किरोड़ी लाल के इस्तीफे से राजस्थान की राजनीति में हलचल मच गई है। बीते दिन किरोड़ी लाल ने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। आज उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। ऐसे में किरोड़ी लाल ने अपने इस्तीफे पर भी चुप्पी तोड़ी है।
10 दिन बाद फिर मिलूंगा
जेपी नड्डा से मुलाकात करके बाहर निकले किरोड़ी लाल ने कहा कि नड्डी जी से क्या बात हुई? इसका जवाब वो नहीं दे सकते हैं। हालांकि वो 10 दिन बाद फिर से नड्डा से मिलने जाएंगे। किरोड़ी लाल का कहना है कि आज नड्डा जी ने बुलाया था। कुछ ऐसी बातें हुई हैं जिन्हें मैं बताना नहीं चाहता। अब 10 दिन बाद नड्डी जी से फिर मुलाकात होनी है।
इस्तीफे की वजह बताई
इस्तीफे की वजह बताते हुए किरोड़ी लाल ने कहा कि मैंने जनता को वचन दिया था कि अगर मैं पूर्वी राजस्थान की सीट हार गया तो इस्तीफा दे दूंगा। मैंने अपना वादा पूरा किया। इस्तीफे की कॉपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास है। उन्होंने मुझे फिर 10 दिन बाद बुलाया है। मेरा कोई गलत इरादा नहीं है। मैंने हमेशा पार्टी की लाइन पर काम किया है। संगठन या मुख्यमंत्री जी से कोई शिकायत नहीं है। सबका बहुत प्यार मिला है। बस जनता के बीच में बोला था इसलिए इस्तीफा देना पड़ा।
किरोड़ी लाल ने संभाली थी पूर्वी राजस्थान की जिम्मेदारी
बता दें कि राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री रहे किरोड़ी लाल के इस्तीफे की खबरें बीते दिन सामने आईं थी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किरोड़ी लाल ने 10 दिन पहले ही इस्तीफा सौंप दिया था। दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान किरोड़ी लाल को पूर्वी राजस्थान की जिम्मेदारी मिली थी। ऐसे में उन्होंने वादा किया था कि उनके क्षेत्र में आने वाली सभी सीटों पर बीजेपी की जीत होगी। अगर एक भी सीट पर बीजेपी हारी तो वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। चुनावी नतीजों में बीजेपी किरोड़ी लाल की गृह सीट दौसा से ही चुनाव हार गई थी। इस चुनाव में बीजेपी को राज्य की 25 में से 14 सीटों पर ही जीत मिली थी।
यह भी पढ़ें- Dev Prakash Madhukar: हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी, मनरेगा में करता था काम, फिर बना बाबा का सेवादार
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
38 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
2 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
4 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
6 hrs agoLIVE: कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के मार्च पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
8 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
8 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
16 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
17 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines