Kerala Trans Couple: केरल में देश का पहला ऐसा मामला सामने आया है जिसमें लड़की से लड़का बना एक ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट हुआ है। मामला राज्य के कोझिकोड का है। ट्रांसजेंडर कपल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। ट्रांस कपल का प्रेग्नेंसी वाला फोटोशूट वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में जाहद बेबी बम्प के साथ प्रेग्नेंट नजर आ रहे हैं। जाहद और जिया पावल पिछले तीन साल से एक साथ रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिया पावल पेशे से डांसर हैं। जिया का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था जिसके बाद जेंडर चेंज कराकर वो महिला बन गई। जहाद का जन्म लड़की के रूप में हुआ था और जेंडर चेंज कराकर जाहद लड़का बन गया।
और पढ़िए – सिद्धार्थ-कियारा की मेहंदी आज, फूलों और राजस्थानी परंपरा से सजा सूर्यगढ़ पैलेस, देखें तस्वीरें
सोशल मीडिया पोस्ट पर जाहद और जिया ने क्या लिखा?
सोशल मीडिया पोस्ट पर मलयालम में लिखी गई कहानी के मुताबिक, जाहद ने कहा कि मैं मां बनने के मेरे सपने और जिया के पिता बनने के सपने को साकार करने वाले हैं। जाहद ने कहा कि मैं आठ महीने का प्रेग्नेंट हूं। मैं जन्म से या शरीर से एक महिला नहीं था, लेकिन मेरा सपना था कि मुझे कोई ‘मां’ कहे।
बोले- हम सामान्य परिवार की तरह बच्चा चाहते थे
जाहद और जिया ने बताया कि तीन साल पहले जब हमने साथ रहना शुरू किया तब हमने आपस में बात की और तय किया कि हमारी कहानी अन्य ट्रांसजेंडर्स से अलग होनी चाहिए। हम सामान्य परिवार की तरह बच्चा चाहते थे। हमने इस बारे में बात की और जानकारी जुटाई फिर इस नतीजे पर पहुंचे कि दोनों मिलकर अपने सपने को साकार करेंगे।
किसी बच्चे को गोद लेकर सपना पूरा कर सकते थे?
जानकारी के मुताबिक, ट्रांसजेंडर कपल ने पहले बच्चा गोद लेकर अपने मां और पिता बनने की योजना बनाई थी लेकिन इस प्रक्रिया में कानूनी चुनौतियां थीं जिसके कारण उन्होंने इस योजना को पीछे छोड़ दिया और फिर जाहद ने मां बनने के लिए डॉक्टरों से संपर्क किया।
परिवार और डॉक्टर्स को सपोर्ट के लिए दिया धन्यवाद
ट्रांसजेंडर कपल ने अपने सपने को पूरा होता देख काफी खुश हैं। दोनों ने इस फैसले के पीछे अपने परिवार और डॉक्टरों के सपोर्ट को महत्वपूर्ण बताया है। जाहद और जिया के मुताबिक, बच्चे के जन्म लेने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट मिल्क बैंक से दूध मिलने की उम्मीद है।
यूजर्स बोले- भगवान तुम्हारे साथ है, खुश रहो
जाहद और जिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर यूजर्स मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्रांस कपल को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा- बधाई! ये सबसे खूबसूरत चीज है। सच्चे प्यार की कोई सीमा नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि समाज के नियमों को तोड़ने के लिए शुक्रिया। आपका बच्चा स्वस्थ हो, बहुत शुभकामनाएं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
25 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines