Kerala Trans Couple: केरल का रहने वाला ट्रांस कपल माता-पिता बन गया है। ट्रांस कपल जिया पावल (लड़का से लड़की बना) और जाहद फाजिल (लड़की से लड़का बना) हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। बुधवार को लड़की से लड़का बने ट्रांस जाहद फाजिल ने कोझिकोड मेडिकल अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल, ट्रांस कपल ने नवजात के लिंग का खुलासा नहीं किया है।
मां बनने के बाद जाहद फाजिल ने कहा कि ये मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन है। उन्होंने (Kerala Trans Couple) कहा कि जब हमारी फोटोज वायरल हुई तो कई लोगों ने ऐसे मैसेज मुझे भेजे थे जिससे मुझे तकलीफ हुई थी। हमारे बच्चे का जन्म उन लोगों का हमारा जवाब है। वहीं, जाहद फाजिल के साथी जिया पावल ने कहा कि मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने हमारा समर्थन किया।
और पढ़िए – उत्तराखंड पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग, छात्रों और पुलिस के बीच झड़प
जिया बोली- जाहद और नवजात दोनों स्वस्थ
बच्चे के जन्म लेने के बाद जिया पावेल ने कहा, “जाहद और नवजात दोनों बिलकुल स्वस्थ हैं।” उन्होंने जानकारी दी कि सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए नवजात को जन्म बुधवार सुबह 9.30 बजे हुआ। उन्होंने ये भी बताया कि डिलीवरी के समय जाहद का शुगर लेवल अधिक था।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने भी बच्चे के जन्म पर ट्रांसजेंडर कपल को बधाई दी। साथ ही उन्होंने ट्रांसजेंडर कपल से व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा व्यक्त की। मंत्री ने कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में IMCH (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान) के अधीक्षक से भी बात की और जच्चा-बच्चा को मुफ्त में सभी आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
और पढ़िए – झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती
हाल ही में सोशल मीडिया पर मशहूर हुआ था ट्रांस कपल
21 साल की जिया पावल और 23 साल की उनके पार्टनर जहाद की हाल ही में प्रेग्नेंसी शूट वाली फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिया एक डांसर हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में जाहद बेबी बम्प के साथ प्रेग्नेंट नजर आ रहे थे। जाहद और जिया पावल पिछले तीन साल से एक साथ रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिया का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था जिसके बाद जेंडर चेंज कराकर वो महिला बन गई। जहाद का जन्म लड़की के रूप में हुआ था और जेंडर चेंज कराकर जाहद लड़का बन गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: संसद मार्ग थाने के बाहर प्रोटेस्ट, हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता
1 hr agoधारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
1 hr ago'IB कर रही पीछा', तिरंगा यात्रा से पहले दीपके का दावा- कर सकते हैं डिटेन
2 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
10 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
11 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
13 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
14 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
15 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
15 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines