Kerala Local Body Elections: केरल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों का नतीजा शनिवार, 13 दिसंबर को सामने आया. निकाय चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी और शायद सबसे अप्रत्याशित पार्टी बनकर उभरी है. पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की 101 सदस्यीय नगर निगम में 50 सीटें जीतकर पहली बार इतना बड़ा जनादेश हासिल किया है. रिजल्ट घोषित होने के बाद पीएम मोदी ने भी एक एक्स पोस्ट में अपनी प्रतिक्रिया साझा की और वोटर्स की तारीफ की. प्रधानमंत्री ने केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट देने वाले केरल के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) पर जमकर निशाना साधा.
पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट देने वाले केरल के लोगों के प्रति मेरा आभार. केरल यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुका है. प्रदेश के लोग एनडीए को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन प्रदान कर सकता है और सभी के लिए अवसरों के साथ एक विकसित केरल बनाने में योगदान कर सकता है.’
NDA के प्रदर्शन के गदगद पीएम मोदी
गौरतलब है कि केरल निकाय चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ 3155 वार्डों में आगे चल रहा है, वहीं सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली LDF 2566 वार्डों से लीड बनाए हुई हैं. एनडीए गठबंधन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 577 वार्डों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, अन्य दलों ने भी 532 वार्ड पर अपनी लीड बना रखी है. इस बीच बीजेपी नेता शॉन जॉर्ज ने सेंटर और साउथ केरल में एनडीए को भढ़त मिलने का भरोसा जताया है.
यह भी पढ़ें: छह दिन से सोई नहीं, रोती रहती हैं, घर से नहीं निकलतीं – गोवा क्लब में आग के वक्त परफॉर्म कर रहीं डांसर का पति
थैंक्यू तिरुवनंतपुरम…
बीजेपी और एनडीए के इस प्रदर्शन से गदगद हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, थैंक्यू तिरुवनंतपुरम! तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है. जनता को पूरा विश्वास है कि राज्य की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है. हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास और लोगों के लिए जीवन स्तर को सुगम बनाने की दिशा में काम करेगी.’
‘भाजपा कार्यकर्ताओं का आभारी हूं…’
PM मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं उन सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं का आभारी हूं जिन्होंने जनता के बीच काम किया और तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार परिणाम सुनिश्चित किया. आज का दिन केरल में पीढ़ियों से काम कर रहे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया और आज के इस परिणाम को संभव बनाया। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है.’
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines