हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आशा वर्कर्स के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाई सैलरी, बेरोजगारों को मिलेगा भत्ता

केरल सरकार ने अपने वार्षिक बजट में महिलाओं, छात्रों, बुजुर्गों, प्री-प्राइमेरी टीचर, गिग वर्कर्स, बेरोजगारों और आशा वर्कर्स के लिए ऐलान किया गया है.

विज्ञापन

केरल के वित्त मंत्री के.एन. बालगाोपाल ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया. बजट में आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ा दिया गया है. आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है. आंगनवाड़ी वर्कर्स को 1,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, जबकि आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 500 रुपये का इजाफा मिलेगा. वहीं, आंगनवाड़ी के बच्चों को अंडे और दूध बांटने के लिए 80 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.

बुजुर्गों के लिए ऐलान

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 14,500 करोड़ रुपये के आवंटन का ऐलान किया गया है. उन्होंने कहा कि केरल में वरिष्ठ नागरिकों की तादाद कुल जनसंख्या का करीब 18.7 फीसदी है. इनके लिए एक समर्पित बजट पेश किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य होगा.

बेरोजगारों को हर महीने 1000 रुपए

मुख्यमंत्री की ‘कनेक्ट टू वर्क’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए अलग से 400 करोड़ रुपये तय किए गए हैं. इस योजना के तहत, 18 से 30 वर्ष की आयु के शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को एक वर्ष तक प्रति माह 1,000 रुपये मिलेंगे.

विज्ञापन

महिलाओं के लिए ऐलान

केरल की जो महिलाएं दूसरी स्कीमों का फायदा नहीं उठा पा रही हैं, उनके लिए ‘सीएम स्त्री सुरक्षा’ स्कीम के लिए 3720 करोड़ रुपये तय किए गए हैं. ऐसी महिलाओं को 1000 रुपए हर महीने मिलेंगे. पंचायत स्तर पर महिलाओं के लिए स्किल सेंटर बनाने के लिए 20 करोड़ रुपए तय किए गए हैं.

स्कूली छात्रों का बीमा

स्कूली छात्रों के लिए इंश्योरेंस स्कीम लागू की गई है, जिसके लिए 15 करोड़ रुपए तय की गए हैं. आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में फ्री एजुकेशन स्कीम लाई जाएगी. इसके अलावा प्री-प्राइमेरी टीचर्स के सैलरी 1000 रुपये बढ़ा दिए हैं, वहीं, लिटरेसी मिशन मोटिवेटर्स की सैलरी एक हजार रुपए प्रति महीना बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

गिग वर्कर्स के लिए ऐलान

गिग वर्कर्स की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कहा कि वह काम की परिस्थितियों में सुधार के लिए कदम उठाएगी. साथ ही उन्हें सोशल वेलफेयर स्कीम में शामिल करने का ऐलान किया है. इसके अलावा उनके लिए 20 करोड़ रुपये की लागत से ‘गिग हब’ बनाया जाएगा. ये सेंटर कई फैसिलिटी से लैस होंगे, जहां गिग वर्कर्स आराम कर सकते हैं.

ईंधन से चलने वाले ऑटो को इलेक्ट्रिक बनाने पर ड्राइवरों को 40,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिलेगा.

विज्ञापन

वीएस अच्युतानंदन की याद में सेंटर

पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन की याद में तिरुवनंतपुरम में एक सेंटर बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वहीं, वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के पुनर्वास पर वित्त मंत्री ने कहा कि मकानों का पहला बैच फरवरी के तीसरे सप्ताह तक सौंप दिया जाएगा.

तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक RRTS

केरल ने ‘दिल्ली-मेरठ RRTS’ की तर्ज पर तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ कॉरिडोर के शुरुआती कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. मनरेगा की जगह लाए गए ‘वीबी जी राम जी’ के लिए अतिरिक्त 2,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं.

विज्ञापन

बनेगा ‘नेटिविटी कार्ड’

केरल के सभी नागरिकों का ‘नेटिविटी कार्ड’ बनेगा, जिसके लिए 20 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. सबरीमाला मास्टर प्लान के तहत ‘क्लीन रिवर पंपा’ प्रोजेक्ट के लिए 30 करोड़ रुपये रखे गए हैं.

हेल्थ सेक्टर को क्या मिला

हेल्थ सेक्टर को कुल 2500 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके अलावा सड़क हादसों में जख्मी लोगों का सरकारी और कुछ सेलेक्टेड अस्पतालों में पांच दिनों तक मुफ्त इलाज किया जाएगा.

विज्ञापन

बनाए जाएंगे तीन IT पार्क

पूरे राज्य में तीन IT पार्क के लिए कुल ₹63 करोड़ दिए गए हैं. तिरुवनंतपुरम टेक्नोपार्क और कोच्चि इन्फोपार्क के लिए ₹25-25 करोड़ दिए गए हैं. कोल्लम के कोट्टाराकारा में ड्रोन रिसर्च पार्क के लिए 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola